24 घण्टे ऑनलाइन

नोएडा में खुल गया Apple का नया स्टोर, एड्रेस और टाइमिंग करें लें नोट

भारत में Apple की ‘दीवानगी’ का क्या ही कहना… जब भी कंपनी हर साल नई iPhone Series को लॉन्च करती है तो सेल वाले दिन लोग स्टोर खुलने से पहले ही लाइन लगाए घंटों तक खड़े नजर आते हैं, ये ऐपल प्रोडक्ट्स की दीवानगी नहीं तो और…

24GhanteOnline
December 11, 2025
2 min read

भारत में Apple की ‘दीवानगी’ का क्या ही कहना… जब भी कंपनी हर साल नई iPhone Series को लॉन्च करती है तो सेल वाले दिन लोग स्टोर खुलने से पहले ही लाइन लगाए घंटों तक खड़े नजर आते हैं, ये ऐपल प्रोडक्ट्स की दीवानगी नहीं तो और क्या है? यही वजह है कि ऐपल भी धीरे-धीरे देश में अपनी ऑफलाइन उपस्थिति को बढ़ाने पर फोकस कर रही है, देश में पांचवे और नोएडा में पहले Apple Store के दरवाजे लोगों के लिए खोल दिए गए हैं.

आइए आपको बताते हैं कि Apple का नोएडा में ये पहला स्टोर किस लोकेशन पर खोला गया है, इस स्टोर का एड्रेस और टाइमिंग क्या है? आप लोगों को एड्रेस और टाइमिंग की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है जिससे कि आपको स्टोर ढूंढने के लिए भटकना न पड़े. नोएडा स्टोर में भी आप लोगों को वही एक्सपीरियंस मिलेगा जो दुनिया के दूसरे बड़े शहरों में मिलता है जैसे कि लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज के लिए हैंड्स-ऑन प्रोडक्ट एरिया, कस्टमर्स के लिए क्रिएटिव सेशन और ट्रेंड स्पेशलिस्ट से सपोर्ट शामिल है.

Apple Store Noida Address


Apple ने नोएडा सेक्टर 18 में स्थित DLF Mall of India (D123-D128) में नए स्टोर को ओपन किया है. दिल्ली–NCR में ये ऐपल का दूसरा ऑफिशियल स्टोर है, इस नए स्टोर के खुलने से न केवल नोएडा वालों बल्कि गाजियाबाद और आसपास के बाकी इलाकों के लोगों को फायदा होगा.

Apple Noida Store Timings


Apple के बाकी स्टोर्स की तरह नोएडा स्टोर की भी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक होगी. यही टाइमिंग ऐपल के बाकी स्टोर्स (साकेत, BKC) की भी है. CRE मैट्रिक्स द्वारा शेयर किए गए सब लीज डॉक्यूमेंट के अनुसार, नोएडा स्टोर के लिए कंपनी एक महीने में 45.3 लाख, एक साल में 5.4 करोड़ और 11 साल में लगभग 64.9 करोड़ का रेंट देगी.

कंपनी ने 6 यूनिट्स को लीज पर लिया है जिनका कुल रिटेल स्पेस लगभग 8240.78 sqft (कारपेट एरिया) है. 11 साल के लिए प्रति sqft 263.15 रुपए प्रति महीने के हिसाब से लीज पर लिया गया है, इसमें 1 साल का रेंट फ्री पीरियड भी है. डॉक्यूमेंट्स में इस बात का भी जिक्र है कि हर 3 साल में किराया 15 फीसदी बढ़ेगा.

Apple Stores in India


Apple Store Noida (न्यू स्टोर)
Apple Store Saket (दिल्ली)
Apple Store BKC (मुंबई)
Apple Store Bengaluru
Apple Store Pune

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…