24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिशा में कभी न लगाएं मनी प्लांट, हो सकता है बड़ा नुकसान

घर में पौधे लगाना किसे पसंद नहीं। ताजगी की ताजगी रहती है और सजावट अलग। बहुत से लोग घरों में सजावट के तौर पर मनी प्लांट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट (Money Plant) घर मे सुख समृद्धि लाता है। मगर आप…

24GhanteOnline
August 20, 2025
2 min read

घर में पौधे लगाना किसे पसंद नहीं। ताजगी की ताजगी रहती है और सजावट अलग। बहुत से लोग घरों में सजावट के तौर पर मनी प्लांट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट (Money Plant) घर मे सुख समृद्धि लाता है। मगर आप वास्तु के तरीकों से इसका इस्तेमाल करके आश्चर्य जनक लाभ पा सकते हैं। वास्तुशास्त्री और ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के अनुसार मनी प्लांट की बेल जैसे-जैसे बढ़ती है, हमारी आर्थिक उन्नति और विकास को भी बढ़ाती है। मगर यदि इसे गलत दिशा में लगा दिया जाए तो ये आपको कंगाल बना सकती है।

वैसे तो दक्षिण दिशा इसे लगाने के लिये उपयुक्त होती है। मगर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा मनी प्लांट आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए एक बार घर में चैक कर लें, कहां मनी प्लांट (Money Plant) लगाया गया है।

मनी प्लांट (Money Plant) को घर के अंदर लगाना चाहिए। गुड लक के लिए आप एक हरे रंग की बोतल में इसे घर के अंदर रखें और पानी से पूरा भर दे। हर हफ्ते इसका पानी बदलना ना भूलें। ये वास्तु के हिसाब से भी जरूरी है और पौधे को स्वस्थ्य रखने के लिए भी।

मनी प्लांट न सिर्फ समृद्धि को बढ़ाता है पर हेल्थ के लिहाज से भी बहुत अच्छा माना जाता है। वाई फाई के राउटर के पास भी आप इसे लगा सकते हैं। इससे रेडिएशन से बचाव के साथ साथ इसकी पोजिटिविटी चारों ओर फैल सकती है।

उत्तर पूर्व में भूलकर भी मनी प्लांट ना लगाएं। उत्तर और पूर्व की दीवारों पर भी इसे लगाने से नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसकी बेल को जमीन पर ना गिरने दें। उससे आपको आर्थिक कष्ट मिलेंगे। पानी में इसे उगाना सर्वश्रेष्ठ होता है। ध्यान रखें कि पानी को आप लगातार बदलते रहें। सड़ी गली पत्तियों को हटाते रहें। खिला खिला मनी प्लांट अच्छे फाइनेंस का सूचक होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…