24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिशा में न लगाएं शीशा, वरना उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऊर्जा का प्रवेश होता है। यदि घर का वास्तु ठीक है तो सकारात्मक ऊर्जा का वास हमारे घर में होगा। अगर घर के वास्तु में दोष है तो नकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में धीरे-धीरे अपने पांव पसारने लगती…

24GhanteOnline
November 11, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऊर्जा का प्रवेश होता है। यदि घर का वास्तु ठीक है तो सकारात्मक ऊर्जा का वास हमारे घर में होगा। अगर घर के वास्तु में दोष है तो नकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में धीरे-धीरे अपने पांव पसारने लगती है। कहीं न कहीं यह ऊर्जा घर के सदस्यों पर भी अपना प्रभाव दिखाती है। घर में वास्तु दोष लगने से घर के सदस्यों की आपस में नहीं बनती है, परिवार में रोज न रोज कलह होती है और घर के लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि घर में शीशा (Mirror)  किस दिशा में लगाना ठीक नहीं माना जाता है।

इस दिशा में लगाएं शीशा(Mirror) 


वास्तु के अनुसार कुछ दिशाएं ऐसी होती हैं जहां घर में शीशा (Mirror) लगाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा और आग्नेय, वायव्य एवं नैऋत्य कोण की दिवार पर शीशा, यानि कि मिरर नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में मिरर लगा है तो उसे वहां से तुरंत हटा दें, क्योंकि यह अशुभ होता है।

यदि आप उसे नहीं हटा सकते इस वजह से क्योंकि कई घरों में शीशा दिवार पर टाइलस के बीच में लगा होता है, यानि इस तरह से लगा होता है कि उसे हटाना संभव नहीं है। तो आप उस पर कोई कपड़ा ढक सकते हैं जिससे उसकी आभा किसी भी वस्तु दोष को पनपने न दे। इस दिशा में लगा शीशा (Mirror) नुकसान ही देता है। इन दिशाओं में शीशा लगाने से भय़ बना रहता है।

कहां लगाएं घर में शीशा (Mirror)


घर में वास्तु के अनुसार शीशा (Mirror) हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा की तरफ ही लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में इन दिशाओं पर शीशा लगाना शुभ माना जाता है।

बात करें उत्तर दिशा की तो यह धन कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में शीशा लगाने से घर में शांती बनी रहती है और घर में धन आगमन होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…