24 घण्टे ऑनलाइन

रसोई में इन चीजों को न होने दें कभी खत्म, धन की हो सकती है कमी

घर में रसोई (Kitchen) सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। इससे घर की सुख-शांति तय होती है। आपके भाग्य के उदय में यह भूमिका निभाती है। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि रसोई में कुछ चीजों का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर वह…

24GhanteOnline
January 3, 2026
2 min read

घर में रसोई (Kitchen) सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। इससे घर की सुख-शांति तय होती है। आपके भाग्य के उदय में यह भूमिका निभाती है। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि रसोई में कुछ चीजों का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर वह खत्म हो जाएं तो भाग्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।

आटा


कुछ लोग रसोई (Kitchen)  में आटे (Flour) के खत्म होने के बाद डिब्बे में आटा भरते हैं। ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए। आटे के डिब्बे को पूरी तरह खत्म नहीं होने दें, उससे पहले ही इसे भर दें। आटे के बर्तन को कभी भी झाड़ें नहीं। ऐसा करने से आपके भाग्य पर नकारात्मक असर होगा। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

हल्दी


रसोई (Kitchen) में रखें मसालों में सबसे महत्वपूर्ण हल्दी होती है। हल्दी (Turmeric) को कभी भी खत्म न होने दें। इसके खत्म होने से पहले ही बाजार से जाकर ले आएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं गुरुदोष लगता है। गुरुदोष लगने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपके शुभ काम बनते-बनते बिगड़ जाएंगे। हल्दी भूलकर भी कभी उधार न दें और न ही किसी से लें।

चावल


रसोईघर (Kitchen) में चावल (Rice) की कमी कभी न होने दें। ऐसा होने पर शुक्रदोष लग जाता है, जिससे एश्वर्य, वृद्धि और भौतिक सुखों पर नकारात्मक असर होता है। चावल खत्म होने से पहले ही बाजार से मंगवा लें।

नमक


रसोई (Kitchen)  में नमक (Salt) तो हर वक्त होना ही चाहिए। अगर नमक नहीं होगा तो आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर होता है। यह आपके जीवन में परेशानियों को बढ़ा देता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…