पूजा की इन चीजों को ना रखें जमीन पर, घर से चली जाएगी बरकत
हर घर में अपने इष्टदेव रखे जाते हैं और उनकी पूजा (Worship) की जाती हैं ताकि घर में सकारात्मकता रहते हुए सुख-समृद्धि का आगमन हो। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग पूजा के दौरान अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो…
हर घर में अपने इष्टदेव रखे जाते हैं और उनकी पूजा (Worship) की जाती हैं ताकि घर में सकारात्मकता रहते हुए सुख-समृद्धि का आगमन हो। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग पूजा के दौरान अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो इष्टदेव को रूष्ट कर देती हैं और घर में परेशनियों का आगमन होता हैं।
देखा जाता हैं कि पूजा (Worship) के दौरान लोग कुछ चीजों को जमीन पर रख देते हैं जो शुभ नहीं होता हैं और इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें जमीन पर रखने से घर की सुख-शांति छिनते हुए कंगाली का आगमन होता हैं।
शिवलिंग
शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, शिव में पूरे ब्रह्मांड की ऊर्जा समाहित है लेकिन इसे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। शिवलिंग को हमेशा पूजा स्थल पर किसी साफ जगह पर स्थापित करें।
पूजा का दीया
पूजा (Worship) के दौरान घर में दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दीपक से निकलने वाली रोशनी घर में सकारात्मकता लाती है। इसलिए पूजा का दीपक कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। दीपक को हमेशा थाली या मंदिर में दीपक स्टैंड में रखें।
जमीन पर न लगाएं शालिग्राम
हिंदू धर्म में शालिग्राम को अत्यधिक पूजनीय माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में शालिग्राम की स्थापना होती है वहां सुख-समृद्धि का वास होता है लेकिन इसे जमीन पर रखने से धन हानि की संभावना बढ़ जाती है। मंदिर की सफाई करते समय भी शालिग्राम को जमीन पर ना रखें।
शंख
सत्यनारायण की कथा से लेकर जन्माष्टमी में कृष्ण के स्नान तक शंख का विशेष महत्व है लेकिन इसे हमेशा पूजा स्थल पर स्थापित करना चाहिए। इसे जमीन पर रखने से घर की शांति भंग और धन हानि हो सकती है।
भगवान की मूर्ति
अक्सर लोग सफाई करते समय भगवान की मूर्ति को जमीन पर रख देते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। भगवान की मूर्ति को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि भगवान की मूर्ति को जमीन पर रखने से उनका अपमान होता है और घर की शांति भंग होती है। मंदिर की सफाई करते समय मूर्ति को किसी कपड़े या थाली में रखें।
सोने या सोने के आभूषण
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु को सोना बहुत प्रिय है क्योंकि वह मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में कभी भी सोने या सोने के आभूषण को जमीन पर ना रखें। इससे भगवान विष्णु सहित सभी देवताओं का अपमान है। यहां तक कि पैरों में कभी भी सोने के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। सोने के गहनों को हमेशा कपड़े में लपेटकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
