24 घण्टे ऑनलाइन

तुलसी के पास भूल कर भी न रखें ये चीजें, आर्थिक समस्याओं से घिर जाएंगे

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे का विशेष महत्व है। यह पौधा पूजनीय भी है। साथ ही तुलसी के पौधे में मां लक्ष्‍मी का वास भी माना जाता है। यही कारण है कि सुबह-शाम तुलसी के पौधे को न सिर्फ जल चढ़ाया जाता है, बल्कि दीपक…

24GhanteOnline
November 10, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे का विशेष महत्व है। यह पौधा पूजनीय भी है। साथ ही तुलसी के पौधे में मां लक्ष्‍मी का वास भी माना जाता है। यही कारण है कि सुबह-शाम तुलसी के पौधे को न सिर्फ जल चढ़ाया जाता है, बल्कि दीपक भी लगाया जाता है। तुलसी पूजन से कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

वैसे तो तुलसी (Tulsi)  पूजन शुभ है, लेकिन यदि इस दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। साथ ही साथ ही कुछ वस्तुएं तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से इसके अशुभ परिणाम भी मिल सकते है। इसके साथ ही मां लक्ष्‍मी भी नाराज हो सकती है। ऐसे में तुलसी पूजन के दौरान किन बातों का ध्यान रखन जाए, आपको इस लेख में बताते हैं।

जूते-चप्पल

तुलसी (Tulsi) के पौधे के पास जूते-चप्पल रखने से बचना चाहिए। यदि इस नियम का पालन न किया जाए तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है, जिससे आर्थिक समस्याएं आती है।

कांटेदार पौधे

तुलसी (Tulsi) के पास कांटेदार पौधे लगाने से गृह क्लेश की समस्या खड़ी हो जाती है, जिससे जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में तुलसी के पास कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए।

साफ-सफाई का रखें ध्‍यान

चूंकि तुलसी (Tulsi) के पौधे में मां लक्ष्‍मी का वास होता है और मां लक्ष्‍मी स्वच्छ स्थानों पर ही वास करती है। लिहाजा तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई होना चाहिए। खास तौर पर कूड़ेदान तो बिल्कुल नहीं रखना चाहिए।

झाड़ू न रखें

तुलसी (Tulsi) के पौधे के पास झाड़ू रखने से बचना चाहिए। मान्‍यता है कि इससे वास्तु दोष की समस्या खड़ी होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।