24 घण्टे ऑनलाइन

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

गर्मियों में बिजली कटौती की समस्या ज्यादातर घरों के लिए परेशानी की बड़ी वजह बनी रहती है। आमतौर पर बिजली चली जाने की स्थिति में इन्वर्टर (Inverter) ही घर के पंखे और टीवी चलाने में मदद करता है। हालांकि कुछ सालों बाद…

24GhanteOnline
August 23, 2026
2 min read
घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

गर्मियों में बिजली कटौती की समस्या ज्यादातर घरों के लिए परेशानी की बड़ी वजह बनी रहती है। आमतौर पर बिजली चली जाने की स्थिति में इन्वर्टर (Inverter)  ही घर के पंखे और टीवी चलाने में मदद करता है। हालांकि कुछ सालों बाद इन्वर्टर की बैटरी बदलने की जरूरत पड़ने लगती है। लेकिन ये नौबत तब और भी जल्दी आ जाती है जब आप इन्वर्टर (Inverter)  का रख-रखाव अच्छी तरह नहीं करते हैं या उससे जुड़ी कुछ कॉमन गलतियां कर बैठते हैं। आइए जानते हैं इन्वर्टर से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जिसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किचन में ना रखें इन्वर्टर (Inverter)  की बैटरी-


घर के इस कोने में यानी किचन में सबसे ज्यादा पानी यूज होने की वजह से यहां, नमी सबसे ज्यादा बनी रहती है। ऐसे में यदि आप अपनी रसोई में इन्वर्टर रखते हैं तो यह जल्दी खराब हो सकता है।

बेडरूम में न रखें इन्वर्टर (Inverter)  की बैटरी-


कई बार लोग अपने बेडरूम में इन्वर्टर की बैटरी रखने की गलती कर बैठते हैं। आप ऐसा बिल्कुल न करें। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। कमरे में इन्वर्टर रखने से वहां वेंटिलेशन की कमी हो सकती है। दरअसल, बेडरूम के दरवाजे बंद रहने के कारण इन्वर्टर से जहरीली गैस निकलने लगती है, जो कमरे का टेंपरेचर हमेशा बढ़ाकर रखती है। इन्वर्टर का तापमान बढ़ जाने की वजह से उसमें ब्लास्ट हो सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए कभी भी इन्वर्टर को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।

बालकनी में बैटरी ना रखें-


कई बार लोग अच्छा वेंटिलेशन सोचकर इन्वर्टर की बैटरी को बालकनी में रख देते हैं। लेकिन यह जगह भी इन्वर्टर बैटरी के लिए सेफ नहीं होती है। बालकनी में सबसे ज्यादा नमी और डस्ट का खतरा रहता है। जिससे आपका इन्वर्टर जल्दी खराब हो सकता है।

घर के किस कोने में रखें इन्वर्टर (Inverter)  बैटरी-


-बैटरी को हमेशा वेंटिलेशन वाली जगह पर रखें, जहां नमी और धूप का खतरा न हो।

-इन्वर्टर (Inverter)  बैटरी को रखने की सबसे अच्छी जगह लिविंग रूम मानी जाती है, क्योंकि यह जगह स्पेशियस होने के साथ ज्वलनशील चीजों से भी दूर होती है।

-इन्वर्टर बैटरी को कभी भी फर्श पर नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा किसी ऊंची जगह पर रखें और आसपास सफाई बनाए रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।