24 घण्टे ऑनलाइन

अपनी ये 5 चीजें भूलकर भी किसी को न दें, वरना शुरू हो जाएगा बुरा दौर

अक्सर हम लोग अपनी चीजों (Things) को अपनी जान पहचान वाले लोगों को देने में परहेज नहीं करते। इतना ही नहीं हम अपनी जान पहचान वालों से चीजें मांगने में हिचकते भी नहीं हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों…

24GhanteOnline
December 21, 2025
2 min read

अक्सर हम लोग अपनी चीजों (Things) को अपनी जान पहचान वाले लोगों को देने में परहेज नहीं करते। इतना ही नहीं हम अपनी जान पहचान वालों से चीजें मांगने में हिचकते भी नहीं हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

हालांकि, अक्सर लोगों से ये गलती हो ही जाती है, जिसका असर धन, सेहत और संबंधों पर दिखने लगता है। इसलिए इन चीजों (Things) को न दोस्त और न ही पार्टनर से शेयर करना चाहिए।

कपड़े

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कपड़ों का जुड़ाव व्यक्ति की उर्जा और भाग्य से माना जाता है, इसलिए पहने हुए कपड़े किसी को भी नहीं देने चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से सकारात्मक उर्जा का ट्रांसफर हो सकता है। इतना ही नहीं आर्थिक परेशानी भी बढ़ सकती है।

अंगूठी

अंगूठी का सीधा संबंध ग्रहों और भाग्य से बताया गया है। विशेषकर रत्न या धातु की अंगूठी किसी को देना अशुभ होता है। इससे ग्रहों के प्रभाव में कमी आ सकती है। भाग्य रुक सकता है।

जूते-चप्पल

जूते-चप्पल भी किसी को नहीं देने चाहिए, इनको दूसरों से साझा करना शुभ नहीं माना जाता। इससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है। व्यक्ति को बेवजह अपमान और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

झाड़ू

घर में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए घर की झाड़ू को किसी को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने पर धन हानि हो सकती है। घर की झाड़ू बाहर जाने से आर्थिक तंगी आ सकती है।

घड़ी

घड़ी को समय और जीवन की गति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए घड़ी को किसी को नहीं देना चाहिए। इससे संबंधों में दूरी आ सकती है। जीवन में भी रुकावटें पैदा हो सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…