24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिशा की ओर मुंह करके न करें भोजन, हो सकता है बड़ा नुकसान

यदि आप भी रोज खाना (Food) खाते समय गलत दिशा में बैठकर खाना खाते हैं तो ऐसी गलती करना तत्काल बंद कर देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, खाना खाते समय यदि सही दिशा की ओर मुख नहीं करते हैं तो परिवार में गरीबी आ सकती है। परिवार…

24GhanteOnline
November 11, 2025
2 min read

यदि आप भी रोज खाना (Food) खाते समय गलत दिशा में बैठकर खाना खाते हैं तो ऐसी गलती करना तत्काल बंद कर देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, खाना खाते समय यदि सही दिशा की ओर मुख नहीं करते हैं तो परिवार में गरीबी आ सकती है। परिवार में कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, हिंदू धर्म में हर चीज के बारे में नियम हैं। चाहे वह पूजा करना हो या यहां तक ​​कि भोजन (Food)  करना हो, जिस दिशा में हम मुंह करते हैं वह बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

वास्तु (Vastu) के मुताबिक, गलत दिशा में कोई काम करते हैं तो उसका बुरा असर हो सकता है, इसलिए कुछ भी करने से पहले सही दिशा का ध्यान रखना जरूरी है।

खाने (Food) से जुड़े नियम भी इसमें शामिल हैं जैसे खाना पकाने के बाद रोटी का पहला टुकड़ा गाय को देना, खाना खाते समय सही दिशा में बैठना और खाना किस समय खाना चाहिए। इस बारे में विस्तार से बताया गया है।

पूर्व या उत्तर पूर्व की तरफ करें मुंह


भोजन करने का सही तरीका पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर मुख करके खाना है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से भाग्य की प्राप्ति होती है। व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है और बीमार होने से बचता है। पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से आपका भोजन ठीक से पचता है और शरीर मजबूत होता है। लंबे समय तक जीने में भी मदद कर सकता है।

दक्षिण दिशा की ओर न करें मुख


वास्तु शास्त्र में भी दक्षिण दिशा को अशुभ माना गया है। इस दिशा में भोजन करना अशुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि दक्षिण दिशा में यम देवता का वास होता है। यदि आप उस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करते हैं, तो यह आपको बीमार कर सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…