सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये काम, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धार्मिक मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो उसका पुण्य उसे जरूर मिलता है। वहीं बुरे कर्मों की सजा भी उसे भुगतना ही पड़ती है। इसके अलावा नित्य दैनिक जीवन में भी कुछ बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए।…
हिंदू धार्मिक मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो उसका पुण्य उसे जरूर मिलता है। वहीं बुरे कर्मों की सजा भी उसे भुगतना ही पड़ती है। इसके अलावा नित्य दैनिक जीवन में भी कुछ बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए। भारतीय ज्योतिष परंपरा के मुताबिक, सूर्यास्त (Sunset) के बाद इन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
सूर्यास्त (Sunset) के बाद न करें खट्टी चीजों का दान
भारतीय चिंतन परंपरा में दान का विशेष महत्व बताया गया है। दान को लेकर भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सूर्यास्त होने के बाद कभी भी खट्टी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। सूर्यास्त के बाद खट्टे पदार्थ जैसे दही, अचार और नमक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
सूर्यास्त (Sunset) ने बाद न काटे नाखून
सूर्यास्त के समय और सूर्यास्त के बाद कभी बाल या नाखून नहीं कटवाना चाहिए। यह कार्य क्षौर कार्य के अंतर्गत आता है। सूर्यास्त के बाद दाढ़ी भी नहीं बनाना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता आती है।
सूर्यास्त (Sunset) के बाद कभी न सोएं
शाम को दीपक जलाते समय सोना अशुभ होता है। अक्सर हम बुजुर्गों से भी यह कहते हुए सुनते हैं कि शाम को सोना अच्छा नहीं होता है। दरअसल शाम के वक्त देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और उस समय यदि कोई सोता है तो देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
पेड़ों को छूना
सूर्यास्त के बाद पेड़ों को भी नहीं छूना चाहिए। शाम को पेड़, फूल, पत्तियों आदि को छूने भी अशुभ होता है। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है।
घर की साफ-सफाई
सूर्यास्त के बाद घर में साफ-सफाई नहीं करना चाहिए। शाम के समय घर में झाड़ू लगाना शुभ नहीं होता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
