24 घण्टे ऑनलाइन

हिंसक हुआ Gen-Z आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने नेपाली कांग्रेस का मुख्यालय फूंका

काठमांडू। नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों (Gen-Z Protest) ने हिंसक रूप ले लिया है। राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र…

24GhanteOnline
September 9, 2025
1 min read

काठमांडू। नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों (Gen-Z Protest) ने हिंसक रूप ले लिया है। राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

इससे पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी के नेता रघुवीर महासेठ और माओवादी अध्यक्ष प्रचंड के घरों पर भी हमला हुआ। गृहमंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री समेत पांच मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। लगातार बढ़ते दबाव के बीच पीएम ओली इलाज के नाम पर दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने उपप्रधानमंत्री को कार्यवाहक जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।

काठमांडू में विरोध प्रदर्शन (Gen-Z Protest) लगातार उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने कम्युनिस्ट पार्टी मुख्यालय पर धावा बोलकर वहां लगे हथौड़ा-हंसिया के प्रतीक चिह्न को नीचे गिरा दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।