24 घण्टे ऑनलाइन

नीट-यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद नीट (यूजी) 2026 की 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल…

24GhanteOnline
May 15, 2026
1 min read

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद नीट (यूजी) 2026 की 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है।

एजेंसी ने सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने किसी भी जानकारी या सहायता के लिए [email protected] ई-मेल तथा हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए गए हैं।

इसी बीच कल देररात शिक्षामंत्री के आवास पर नीट परीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा), सचिव (स्कूल शिक्षा), एनटीए के महानिदेशक, सीबीएसई अध्यक्ष, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी बैठक में आगामी परीक्षा की तिथि को अंतिम रूप दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।