24 घण्टे ऑनलाइन

नीरज चोपड़ा ने फिर रच दिया इतिहास, जीता पेरिस डायमंड लीग 2025 का खिताब

भारत के जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा किया है, नीरज ने अपने कड़े प्रतिद्वंदी जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए पेरिस डायमंड लीग 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की। स्पर्धा…

24GhanteOnline
June 21, 2025
2 min read

भारत के जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा किया है, नीरज ने अपने कड़े प्रतिद्वंदी जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए पेरिस डायमंड लीग 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की। स्पर्धा में उनका 88.16 मीटर का जेवलिन थ्रो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के लिए पेरिस डायमंड लीग 2025 का खिताब जीतना बेहद अहम है, क्योंकि दोहा डायमंड लीग और पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। शुक्रवार देर रात शुरू हुए इस मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने अपनी पहली ही कोशिश में 88.16 मीटर दूरी का भाला फेंका। दूसरे प्रयास में यह दूरी 85.10 मीटर रही। इसके बाद उन्होंने अगले तीन थ्रो फाउल किए। आखिरी प्रयास में नीरज ने 82.89 मीटर की दूरी तय की।

जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्‍थान पर रहे। ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा ने 86.62 मीटर भाला फेंका और वह तीसरे नंबर पर रहे। बता दें कि नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पहली बार पेरिस डायमंड लीग में खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले साल 2017 में नीरज ने बतौर जूनियर वर्ल्ड चैंपियन यहां हिस्सा लिया था और तब वे पांचवें स्थान पर रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…