7 साल की बच्ची कोमा में चली गई , टिकटॉक चैलेंज ने किया ऐसा हाल
अमेरिका में 7 साल की एक बच्ची थर्ड डिग्री बर्न के बाद कोमा (Coma) में चली गई, जब उसके चेहरे पर NeeDoh Cube नाम का लोकप्रिय खिलौना फट गया। यह खौफनाक घटना तब हुई, जब बच्ची वायरल सोशल मीडिया ट्रेंड दोहराने की कोशिश कर रही…
अमेरिका में 7 साल की एक बच्ची थर्ड डिग्री बर्न के बाद कोमा (Coma) में चली गई, जब उसके चेहरे पर NeeDoh Cube नाम का लोकप्रिय खिलौना फट गया। यह खौफनाक घटना तब हुई, जब बच्ची वायरल सोशल मीडिया ट्रेंड दोहराने की कोशिश कर रही थी। इस खतरनाक चैलेंज में स्क्विशी खिलौने (जो जेलीनुमा और लचीला होता है) को फ्रीजर में जमाने के बाद उसे माइक्रोवेव किया जाता है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, दिल दहला देने वाली यह घटना मिसौरी के फेस्टस की है। स्कारलेट सेल्बी नाम की इस बच्ची ने टिकटॉक पर लोगों को नीडोह क्यूब्स (NeeDoh Cube) की शेप बदलने वाले वीडियोज देखे थे, जिसमें खिलौने को फ्रीज करने के बाद उसे माइक्रोवेव किया जाता था।
सेल्बी ने इसी प्रक्रिया को दोहराने की कोशिश की और खिलौने को माइक्रोवेव में रख दिया। लेकिन जैसे ही उसे ओवन से हटाया क्यूब ब्लास्ट कर गया और उसमें भरा गर्म चिपचिपा पदार्थ बच्ची के सीने और चेहरे से चिपक गया। बेटी की चीख सुनकर जब 44 वर्षीय पिता जोश सोल्बी भागे-दौड़े उसके पास आए, तो उसकी हालत देखकर घबरा गए।
कोमा में चली गई बच्ची!
पिता जोश ने बताया कि बेटी की चीख खून जमा देने वाली थी। उन्होंने फौरन बच्ची के शरीर और उसके कपड़ों से गर्म चिपचिपे पदार्थ को हटाने की कोशिश की। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को कोमा में रखा क्योंकि उन्हें डर था कि मुंह के पास जलने से उसकी सांस नली में सूजन हो सकती है।
कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से एटीएस ने पाकिस्तानी जासूस को दबोचा, ISI को भेज रहा था गोपनीय जानकारी
बच्ची खतरे से बाहर है, पर उसके गहरे जख्म देखकर मां अमांडा ब्लैकेनशिप सदमे में है। उन्होंने कहा, निशान इतने गहरे हैं कि उसकी त्वचा से पदार्थ अभी भी चिपके हुए हैं। डॉक्टरों ने कपल की सलाह दी है कि वे बच्ची के 12 वर्ष होने की प्रतीक्षा करें, क्योंकि उसके बाद ही कोई सर्जरी कर पाएंगे।
सेल्बी के साथ हुई इस दर्दनाक घटना के बाद उसके माता-पिता लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे भी अपने बच्चों से नीडोह खिलौनों को दूर रखें, क्योंकि इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि खिलौने के भीतर भरा पदार्थ गर्म होने के बाद गोद की तरह व्यवहार करता है, जिससे उसके फटने पर बच्चों को गंभीर रूप से जलने का खतरा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
