नारायणपुर में नक्सलियों ने गांव में किया IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण की मौत, 3 घायल
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों की ओर से किए गए दो आईडी ब्लास्ट (IED Blast) में एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना ओरछा थाना क्षेत्र के कुरुषनार गांव की है। ब्लास्ट एक…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों की ओर से किए गए दो आईडी ब्लास्ट (IED Blast) में एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना ओरछा थाना क्षेत्र के कुरुषनार गांव की है। ब्लास्ट एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में शुभम पोडियम (20) ने ओरछा क्षेत्र के ही आदेर-इटुल रोड पर लगाए गए आईईडी (IED Blast) पर गलती से पैर रख दिया जिससे हुए धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पोडियम को पहले ओरछा के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए नारायणपुर ले जाया गया।
बीजापुर जिले में चार नक्सली को गिरफ्तार
नक्सली अक्सर बस्तर क्षेत्र के आंतरिक इलाकों में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और जंगल में कच्चे रास्तों पर IED लगाते हैं। बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर सहित सात जिले आते हैं। पुलिस ने कहा कि पहले भी आम लोग नक्सलियों द्वारा बिछायी गयी बारूदी सुरंगों के चपेट में आए हैं।
AAP विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, पुलिस ने बताई ये वजह
दूसरी ओर से बीजापुर जिले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान आसा कोसा माडवी (40), सन्ना हुंगे उयिका (32), सन्ना मुत्ता उयिका (26) और मदिकम सुखाराम (25) के रूप में हुई है। नक्सलियों को स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा और तिम्मापुर के बीच तब गिरफ्तार किया जब जवान सुरक्षा संबंधी ड्यूटी पर थे।
गुरुवार को तीन नक्सली हुए थे ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि सुकमा में नक्सल रोधी अभियान में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। उन्होंने रायपुर में संवाददाताओं को बताया कि अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं और तलाश अभियान अब भी जारी है। शर्मा के पास गृह विभाग भी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
