सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर; एक को दबोचा
रांची। नक्सली मुक्त झारखंड बनने के उद्देश्य से लगातार झारखंड पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त रूप से बड़े अभियान चला रहे हैं। इसी के बीच झारखंड के लातेहार जिले में फिर एक बार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…
रांची। नक्सली मुक्त झारखंड बनने के उद्देश्य से लगातार झारखंड पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त रूप से बड़े अभियान चला रहे हैं। इसी के बीच झारखंड के लातेहार जिले में फिर एक बार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई है। इस बार मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 लाख के इनामी सब-जोनल नक्सली कमांडर मनीष यादव को जवानों ने ढेर कर दिया। साथ ही इसी मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कुंदन खरवार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान सर्च अभियान के क्रम में 2 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की हैं। सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) की यह घटना हुई है। वहां झारखंड के लातेहार जिला में महुआडार थाना क्षेत्र के क्ररमखाड़ और दोना के बीच गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर सुरक्षा बलों की ओर से जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
इसी बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जो रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक चली। इसमें सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया। वहीं 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने मौके से दो राइफल भी बरामद की हैं।
दो दिन पहले भी हुई थी एक मुठभेड़ (Encounter)
इस घटना से महज 2 दिन पहले ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच झारखंड के लातेहार जिले में भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान, सुरक्षा बलों की सदर थाना एरिया के इचाबार जंगल मे गुप्त सूचना के आधार पर चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी कुख्यात जेजेएमपी संगठन के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और 5 लाख के इनामी कुख्यात प्रभात गंझू को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। साथ ही एक नक्सली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। वहीं इंसाफ राइफल भी सर्च अभियान के दौरान बरामद हुई थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
