24 घण्टे ऑनलाइन

तू थोड़े दिन की मेहमान ..., नवनीत राणा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण माहौल के बीच बीजेपी की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पाकिस्तान के अलग-अलग फोन नंबरों से दी गई है। इस मामले की…

24GhanteOnline
May 12, 2025
2 min read

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण माहौल के बीच बीजेपी की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पाकिस्तान के अलग-अलग फोन नंबरों से दी गई है। इस मामले की शिकायत नवनीत राणा ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन को दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता नवनीत राणा को भेजे गए धमकी भरे मैसेज में कहा गया है, “हिंदू शेरनी हनुमान चालीसा पढ़ने वाली तू थोड़े दिन की मेहमान है, जल्दी उड़ने वाली है।” चूंकि यह धमकी उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिली हैं, जिसके चलते मुंबई पुलिस को अन्य एजेंसियों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

यह पहली बार नहीं है जब महाराष्ट्र के अमरावती से संसद रह चुकीं नवनीत राणा को पाकिस्तान से धमकी मिली हो। पिछले साल भी उनके व्हॉट्सऐप नंबर पर एक वीडियो क्लिप के माध्यम से पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जान से मारने की धमकी दी गई थी।

गौरतलब है कि दो दिन पहले नवनीत राणा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान पर तीखा बयान देते हुए कहा था, “घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है। दिल्ली की गद्दी पर तुम्हारा बाप मोदी बैठा है। बकरी की अम्मा कब तक खैर मनाएगी, चुन-चुन कर मारेंगे।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि ‘घर में घुसकर मारना’ क्या होता है।

फिलहाल, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है, और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर रही है ताकि धमकी देने वालों की पहचान की जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…