24 घण्टे ऑनलाइन

छत के कुंडी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नम्बर 3 के टोला तिलकपुर में बुधवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता का छत की कुंडी में लटक कर मौत हो गयी। अभी ढाई माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। मोहाना थाना…

24GhanteOnline
July 2, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नम्बर 3 के टोला तिलकपुर में बुधवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता का छत की कुंडी में लटक कर मौत हो गयी। अभी ढाई माह पूर्व उसका विवाह हुआ था।
मोहाना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 3 टोला तिलकपुर गांव निवासी सूरज चौहान की शादी ढाई माह पूर्व नेपाल के लुम्बिनी थाना क्षेत्र के भिनभिनवा निवासी रामदास की पुत्री वंदना से हुई थी। बुधवार को घरवालों ने वंदना का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी बाहर आ कर वंदना के पति सूरज को दी। घर वाले ने आनन-फानन में उसको नीचे उतार कर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थी। घटना की सूचना घर के लोगों ने वंदना के मायके पक्ष और पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही मोहाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के माँ सुनीता पत्नी रामदास निवासी नेपाल ने वन्दना के ससुराल वालो पर रस्सी से गला बांधकर वन्दना की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में मोहाना थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें