24 घण्टे ऑनलाइन

राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024: प्रदेश की इकाइयों के लिए सुनहरा अवसर, 13 मई तक करें आवेदन

लखनऊ। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय ने "राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024" के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश की उन एमएसएमई इकाइयों को दिया जाएगा जो निर्माण या सेवा क्षेत्र में…

24GhanteOnline
April 17, 2025
2 min read

लखनऊ। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय ने "राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024" के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश की उन एमएसएमई इकाइयों को दिया जाएगा जो निर्माण या सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, तकनीकी रूप से दक्ष हैं अथवा निर्यात में योगदान दे रही हैं। पुरस्कारों में महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति और दिव्यांग उद्यमियों के लिए विशेष श्रेणियां भी तय की गई हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से MSME सेक्टर को मिल रहे प्रोत्साहन और योजनाओं के चलते प्रदेश की इकाइयों के पास राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का यह सुनहरा अवसर है। योगी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न MSME प्रोत्साहन योजनाओं का सकारात्मक असर राज्य की इकाइयों की मजबूती में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

प्रथम पुरस्कार पर मिलेगा 3 लाख का इनाम


पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इकाई को ₹3 लाख, द्वितीय स्थान के लिए ₹2 लाख और तृतीय स्थान के लिए ₹1 लाख की नकद राशि के साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। एक इकाई एक से अधिक श्रेणियों में आवेदन कर सकती है, लेकिन चयन एक ही श्रेणी में किया जाएगा।

विभिन्न श्रेणियों के लिए 10 पुरस्कार निर्धारित


निर्माण क्षेत्र के लिए 12, सेवा क्षेत्र के लिए 9 तथा विशेष श्रेणियों के लिए 10 पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वाली इकाइयों को प्रतीक चिन्ह युक्त लेबल, लोगो, टाई आदि के उपयोग की अनुमति भी दी जाएगी। आवेदन के लिए वैध उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र, पर्यावरणीय अनुमति, औद्योगिक लाइसेंस, अग्निशमन या विस्फोटक प्रमाणपत्र, ईएसआई/पीएफ संबंधित सामाजिक सुरक्षा दस्तावेज आदि जरूरी होंगे।

13 मई तक कर सकते हैं आवेदन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई 2025 है और आवेदन केवल ऑनलाइन https://dashboard.msme.gov.in/na पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Tags:MSME

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें