24 घण्टे ऑनलाइन

अचानक दो हिस्सों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप

चंदौली। यूपी के चंदौली में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां पर नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन (Nandan Kanan Express Train) अचानक 2 टुकड़ों में बंट गई। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने…

24GhanteOnline
March 4, 2025
2 min read

चंदौली। यूपी के चंदौली में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां पर नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन (Nandan Kanan Express Train) अचानक 2 टुकड़ों में बंट गई। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, आनंद विहार से पुरी जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस (Nandan Kanan Express) ट्रेन जा रही थी और रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन की स्लीपर S4 बोगी का कपलिंग अचानक टूट गया, जिसके बाद ट्रेन दो हिस्सों में टूट गई। इस वजह से अचानक झटके लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। उनकी सांसें अटक गई थीं। बताया जा रहा है कि यह हादसा दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से खुलने के कुछ ही देर बाद यह हादसा हुआ।

ट्रेन सोमवार रात को करीब साढ़े 9 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 से रवाना हुई थी, लेकिन 6 किलोमीटर आगे जाने के बाद यार्ड में 2 टुकड़ों में बंट गई। ट्रेन की स्लीपर S4 बोगी का कपलिंग टूट गया था, जिससे ट्रेन का एक हिस्सा आगे चला गया और दूसरा हिस्सा झटके खाते हुए रुक गया। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

शेर के शावकों को दुलारते नजर आए पीएम मोदी, वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र का किया दौरा


हादसे के बाद अलग हुए दोनों हिस्सों को प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 पर लाया गया। जिस S4 बोगी का कपलिंग टूटा था, उसको ट्रेन से अलग किया गया। बोगी में सवार यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट किया गया। चंदौली में दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के स्टेशन मैनेजर एसके सिंह ने हादसे की पुष्टि की। इस घटना के लिए यात्रियों ने रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें