24 घण्टे ऑनलाइन

घर का पहला आकर्षण बनती हैं नेम प्लेट, बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप नए घर में रहने के लिए जाने वाले हैं या आपका नया मकान बनकर तैयार हो जाता है, तो ज़ाहिर सी बात है आप सबसे पहले अपने घर का कोई नाम रखने और नेम प्लेट (Name Plate) बनाकर घर के बाहर लगाने के बारे में सोच रहे होंगे । जब…

24GhanteOnline
January 27, 2026
2 min read
घर का पहला आकर्षण बनती हैं नेम प्लेट, बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप नए घर में रहने के लिए जाने वाले हैं या आपका नया मकान बनकर तैयार हो जाता है, तो ज़ाहिर सी बात है आप सबसे पहले अपने घर का कोई नाम रखने और नेम प्लेट (Name Plate) बनाकर घर के बाहर लगाने के बारे में सोच रहे होंगे । जब भी कोई मेहमान व अन्य व्यक्ति आपके घर आता हैं, तो सबसे पहले उसकी नजर नेम प्लेट पर ही जाती है।

नेम प्लेट ही वह चीज होती है जो घर के इंटिरियर का पहला इम्प्रैशन देती है। यहां तक की आपके व्यक्तित्व के बारे में भी काफी कुछ बता देती है, इसलिए इसका चुनाव सोच-समझकर किया जाना चाहिए। आईये हम आपको बताते हैं घर की नाम प्लेट बनवाते समय किन बातों का रखें ध्यान-

 

name plate designs,house name plates,designer name plates,home decor tips,household tips ,होम डेकोर टिप्स, हाउसहोल्ड टिप्स, बनवानी है घर के लिए नई नेम प्लेट तो फॉलो करे ये टिप्स, घर की नाम प्लेट बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

-हमेशा अच्छी क्वालिटी के नेम प्लेट का ही चुनाव करें, क्योंकि दरवाजे व बाहर लगे मेनगेट को बार-बार खोलने व बंद करने का काम पड़ता हैं। ऐसे में यदि नेम प्लेट मजबूत न हो तो जल्द ही टूट सकता है।

- घर के मुख्य दरवाजे के डिज़ाइन और साइज के अनुसार ही नेम प्लेट का साइज और आकार चूनें। ऐसा न हो कि दरवाजे व जिस दीवार पर नेम प्लेट लगवा रहे हो, वहां वह बहुत ज्यादा छोटा या बड़ा दिखें।

- इन दिनों तरह-तरह के नेम प्लेट बाजार में मिल रहे है। अपने घर को आप कैसा लुक देना चाहते हैं उसी अनुसार नेम प्लेट का चयन करें, जैसे अगर ट्रडिशनल लुक रखना चाहते हैं तो वुडन या स्लेट का बना नेम प्लेट चुन सकते है, वरना एक्रेलिक, स्टील, एल्युमिनियम, ब्रास, सिरेमिक, ग्रेनाइट आदि में से भी कोई एक चुन सकते है।

- नेम प्लेट पर जो भी नाम लिखा रहे है उस पर भी ध्यान दें। नेम प्लेट बहुत ज्यादा भरा हुआ व खाली न लगें। नाम छोटा हो तो फॉन्ट साइज को बड़ा रखें।

-दरवाजे की डिजाइन व शेप को भी ध्यान में रखकर नेम प्लेट का शेप चुनें, जैसे रैक्टेंगल, ओवल आदि। नेम प्लेट के फॉन्ट्स औए रंग ऐसे होना चाहिए, जिन्हें आसानी से किसी भी उम्र का व्यक्ति पढ़ सकें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।