24 घण्टे ऑनलाइन

बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है नैनीताल, मनमोहक है यहाँ के ये पर्यटन स्थल

सर्दियों में घूमने का अपना अलग ही मजा आता हैं। इसलिए आज हम आपको नैनीताल के मनमोहक पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ की खूबसूरत वादियाँ और बर्फ से ढके पहाड़ अपने मनमोहक दृश्यों से सभी का दिल जीत लेते हैं। जी…

24GhanteOnline
December 8, 2025
2 min read
बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है नैनीताल, मनमोहक है यहाँ के ये पर्यटन स्थल

सर्दियों में घूमने का अपना अलग ही मजा आता हैं। इसलिए आज हम आपको नैनीताल के मनमोहक पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ की खूबसूरत वादियाँ और बर्फ से ढके पहाड़ अपने मनमोहक दृश्यों से सभी का दिल जीत लेते हैं। जी हाँ, नैनीताल घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती हैं। आज हम आपको नैनीताल के उन प्रसिद्द पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ सैलानियों का जमावड़ा लगता हैं। तो आइये जानते हैं इन पर्यटन स्थलों के बारे में।

* चिड़ियाघर

यह चिड़ियाघर पर्यटकों को अपनी और लुभाता है। यहाँ काला चीता, बाघ, भालू, हिरनजंगली बिल्ली आदि जानवर देखे जा सकते हैं। इसके आस-पास का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

places to visit in nainital,nainital,tourist places ,नैनीताल, नैनीताल के पर्यटन स्थल, पर्यटन स्थल, देश के पर्यटन स्थल, मनमोहक स्थल,

* स्नो व्यू

नैनीताल से तक़रीबन दो या ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्नो व्यू पॉइंट है। यहाँ से आप पर्वतों की विशाल चोटियों के अद्भुत नज़ारों को देख सकते हैं।

* नैनी झील

नैनी झील नैनीताल शहर के बीचों बीच बनी एक सुन्दर झील है। यहाँ की खूबसूरती मन को मोह लेती हैं। इस झील में बोटिंग का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं।

places to visit in nainital,nainital,tourist places ,नैनीताल, नैनीताल के पर्यटन स्थल, पर्यटन स्थल, देश के पर्यटन स्थल, मनमोहक स्थल,

* नैना देवी का मंदिर

नैनी झील के किनारे पर ही बना यह मंदिर नैना देवी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। ऐसा बोला जाता है कि नैनी देवी के नाम पर ही इस शहर का नाम नैनीताल रखा गया।

* सातताल

नैनीताल में 7 तालों की खूबसूरत जगह को `सातताल` के नाम से जानते हैं। यह सातताल नैनीताल से तक़रीबन 22 या 23 किलोमीटर की दूरी पर है। यह नज़ारा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

* वेधशाला

नैनीताल की वेधशाला देश की आधुनिकता वेधशालाओं में से एक है। यहाँ दूरबीन से आप ग्रहों, उपग्रहों, सूर्य गृह, चन्द्र गृह, सितारों आदि को देख सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।