24 घण्टे ऑनलाइन

देत तक नाखूनों पर टिकी रहेगी नेल पॉलिश, बस फॉलो करें ये कमाल के हैक्स

अपने नाखूनों को सुंदर दिखाने के लिए इन्हें रंगने का रिवाज बड़े ही लंबे समय से चला आ रहा है। कोई भी ट्रेंड आए या जाए लेकिन नेल्स पर नेल पॉलिश (Nail Paint) लगाने का ट्रेंड आज भी बरकरार है। टीनएजर्स लड़कियां हों या महिलाएं…

24GhanteOnline
February 8, 2025
3 min read

अपने नाखूनों को सुंदर दिखाने के लिए इन्हें रंगने का रिवाज बड़े ही लंबे समय से चला आ रहा है। कोई भी ट्रेंड आए या जाए लेकिन नेल्स पर नेल पॉलिश (Nail Paint) लगाने का ट्रेंड आज भी बरकरार है। टीनएजर्स लड़कियां हों या महिलाएं उनके मेकअप बॉक्स में आपको ढेर सारी नेल पॉलिश की शीशियां मिल ही जाएंगी। नेल पॉलिश के साथ दिक्कत ये है कि इसे तुरंत अप्लाई करने पर तो नेल्स बड़े सुंदर लगते हैं लेकिन मुश्किल से एक दिन भी नहीं बीतता कि ये नाखूनों से उतरना शुरू हो जाती है। इसके बाद तो नेल्स पहले से भी ज्यादा बुरे दिखाई देने लगते हैं। अगर आपकी नेल पॉलिश भी ज्यादा देर के लिए नहीं टिकती तो आज हम आपको कुछ बड़े कमाल के हैक्स बताने वाले हैं, इससे आपकी नेल पेंट (Nail Paint) लॉन्ग लास्टिंग हो जाएगी।

हमेशा करें डबल कोट


नेल पॉलिश (Nail Paint) को लॉन्ग लास्टिंग बनाना है तो इसे अप्लाई करते हुए हमेशा ध्यान रखें कि आपको डबल कोट करना है। यानी एक बार नेल पॉलिश लगाने के बाद उसे अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद दोबारा एक और कोट अप्लाई करें। आप कलर्ड नेल पेंट के ऊपर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश अप्लाई कर सकती हैं। इससे नेल पॉलिश लॉक हो जाएगी और लंबे समय तक नेल्स पर टिकी रहेगी।

बेस कोट लगाना ना भूलें


अपनी मनपसंद नेल पॉलिश (Nail Paint) लगाने से पहले बेस कोट लगाना बिल्कुल ना भूलें। ये एक तरह की ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश होती है तो नेल्स पर नेल पेंट को लंबे समय तक टिकाने का काम करती है। नेल्स पर पहले अच्छी तरह बेस कोट लगाएं फिर उसे सूखने दें। इसके बाद नेल पेंट अप्लाई करें। इससे आपकी नेल पॉलिश लंबे समय तक टिकी रहेगी।

नाखूनों को अच्छी तरह कवर करें


नेल पॉलिश (Nail Paint) लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि ये पूरे नाखून पर अच्छी तरह अप्लाई हो। कई बार नाखूनों की साइड्स और टिप पर नेल पॉलिश ठीक से नहीं लग पाती है, जिससे बाद में वो आसानी से हटने लगती है। ऐसे में जल्दीबाजी में नहीं बल्कि अच्छी तरह पूरे नेल को कवर कर के नेल पॉलिश अप्लाई करें।

नेल पॉलिश (Nail Paint) खरीदते हुए रखें इन बातों का ध्यान


अपने लिए जब भी नेल पॉलिश (Nail Paint) खरीदें तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर ही खरीदें। हमेशा अच्छी क्वालिटी की नेल पॉलिश खरीदें। सस्ती नेल पेंट कुछ देर के लिए अच्छी लग सकती है लेकिन ये आपके नाखूनों को डैमेज कर सकती है। ध्यान रखें नेल पेंट जितनी गाढ़ी होगी वो उतनी ही लॉन्ग लास्टिंग होगी। इसके अलावा जेल नेल पॉलिश भी काफी दिनों तक टिकी रहती है, ऐसे में आप इन्हें खरीद सकती हैं। कोशिश करें कि वॉटरप्रूफ नेल पेंट ही खरीदें। ये काफी लंबे समय तक टिकी रहती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।