24 घण्टे ऑनलाइन

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं नेलपेंट (Nail Paint) का इस्तेमाल करती हैं जिसके विभिन्न रंग नाखूनों को आकर्षक बनाने का काम करते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता हैं कि लंबे समय तक काम में ना लेने की वजह से…

24GhanteOnline
August 10, 2026
2 min read
आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं नेलपेंट (Nail Paint) का इस्तेमाल करती हैं जिसके विभिन्न रंग नाखूनों को आकर्षक बनाने का काम करते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता हैं कि लंबे समय तक काम में ना लेने की वजह से नेलपेंट खराब हो जाती हैं और लोग इसे फेंक देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके लिए बेकार हो चुकी नेलपेंट कई अन्य कामों में मददगार साबित हो सकती हैं। आइये आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह नेलपेंट (Nail Paint) का अन्य कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं।


home tips,nail paint tips,nail paint extra uses ,होम टिप्स, नेलपेंट टिप्स, नेलपेंट के उपाय
जूते के फीते चिपकाना

जूते के फीते के सिरे अक्सर खराब हो जाते हैं तो उन्हे ठीक करने के लिये या तो उन्हे हल्का सा जलाया जा सकता है या फिर नेल पेंट (Nail Paint) लगाई जा सकती है। मजे के लिये एक बार पारदर्शी नेलपेंट को छोड़कर रंगीन नेलपेंट अपनायें।

लेगिंग को फटने से रोकना

घर से निकलने के बाद आपने देखा कि आपकी लेगिंग में छोटा सा छेद हो गया है। अब आप क्या करेंगी। पारदर्शी नेलपेंट (Nail Paint) को फटे भाग के किनारों पर लगायें। इससे वह छेद और बड़ा नहीं होगा।


home tips,nail paint tips,nail paint extra uses ,होम टिप्स, नेलपेंट टिप्स, नेलपेंट के उपाय

सुई में धागा डालना

सुई में धागा डालने के लिये हमें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। धागे के सिरे को नेलपेंट (Nail Paint) में हल्के से डुबोयें। इससे धागा सख्त हो जायेगा और आसानी से सुई में चला जायेगा।

गहनों से स्किन की सुरक्षा

हम सभी को आर्टिफिशियल गहने काफी पसंद होते हैं लेकिन ये सभी की त्वचा के लिये अनुकूल नहीं होते। क्या आपने ध्यान दिया है कि इस प्रकार की अंगूठी या हार पहनने के बाद आपकी त्वचा हरी हो जाती है। इसे रोकने के लिये उन गहनों के त्वचा के सम्पर्क में आने वाली सतह पर पारदर्शी नेलपेंट की परत लगायें। कई कपड़ों पर के स्टोन काफी नाजुक होते हैं, उन्हें गिरने से बचाने के लिये पारदर्शी नेलपेंट की परत लगायें। आप यह परिधानी गहनों के लिये बी कर सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।