24 घण्टे ऑनलाइन

नागपुर हिंसा में हुई पहली मौत, इलाज के दौरान इरफान अंसारी ने तोड़ा दम

नागपुर। नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) के बाद भारी तनाव देखने को मिला था, इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए थे। शहर में शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने करीब 11 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था, घटना के 6 दिन बाद भी 9…

24GhanteOnline
March 22, 2025
2 min read

नागपुर। नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) के बाद भारी तनाव देखने को मिला था, इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए थे। शहर में शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने करीब 11 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था, घटना के 6 दिन बाद भी 9 इलाकों में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है। इसी हिंसा के दौरान घायल हुए इरफान अंसारी की हुई मौत हो चुकी है।

इरफान 17 तारीख को हुई हिंसा (Nagpur Violence) में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका नागपुर के मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना के दिन से ही उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में रखा गया था।

9 थाना क्षेत्रों में अभी भी लगा कर्फ्यू


हिंसा की घटना के बाद आज छठे दिन भी नागपुर शहर के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। सोमवार रात भड़के दंगों के बाद नागपुर शहर के 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था, इनमें से दो थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू गुरुवार को नागपुर पुलिस कमिश्नर ने एक आदेश के जरिए हटा लिया गया है।

 Nagpur Violence: हिंसा के पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान, इतना मिलेगा पैसा


हालांकि, बचे हुए नौ थाना क्षेत्रों में आज छठे दिन भी कर्फ्यू बरकरार रखा गया है। इनमें गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।