24 घण्टे ऑनलाइन

Nagpur Violence : मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर गरजा बुलडोजर

नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) के मुख्य आरोपी फहीम खान (Faheem Khan) के घर के अवैध हिस्से को जमीदोज कर दिया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को इसे ध्वस्त कर दिया। फहीम खान (Faheem Khan) पर देशद्रोह का मामला दर्ज…

24GhanteOnline
March 24, 2025
3 min read

नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) के मुख्य आरोपी फहीम खान (Faheem Khan) के घर के अवैध हिस्से को जमीदोज कर दिया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को इसे ध्वस्त कर दिया। फहीम खान (Faheem Khan) पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। बताते चलें कि नागपुर में बीते सप्ताह दंगा भड़क गया था। इसमें एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए थे और करीब इतने ही नागरिक जख्मी हो गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था, जबकि दुकानों पर भी तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान (Faheem Khan)  नाम का शख्स था, जिसके घर पर आज बुलडोजर चला है।

नागपुर महानगरपालिका की टीम सुबह ही बुलडोजर लेकर फहीम खान (Faheem Khan) के घर पर पहुंच गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। फहीम खान (Faheem Khan)  पेशे से बुर्का विक्रेता है। माना जा रहा है कि उसने कुछ वीडियो जारी किए थे और उत्तेजक बयान दिए थे, जिससे लोग भड़के और उन्होंने नागपुर शहर में उपद्रव काट दिया। फहीम खान (Faheem Khan)  को पुलिस ने बीते मंगलवार को ही अरेस्ट कर लिया था और उसे अदालत में पेश किया गया था।

फहीम खान (Faheem Khan)  समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। फहीम खान (Faheem Khan)  माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी नाम के दल का शहर प्रमुख रहा है। वह कई बार पुलिस को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहा है। वह हिंदू पुलिस जैसी टिप्पणी करता रहा है। प्रशासन ने फहीम खान (Faheem Khan)  के घर के उस हिस्से को ढहाया है, जो अतिक्रमण करके बना था और अवैध पाया गया। इसके अलावा अन्य हिस्से के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। नागपुर के महल इलाके में यह हिंसा हुई थी, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय भी स्थित है। आरएसएस (RSS)  का दफ्तर हिंसा वाले इलाके से थोड़ी ही दूर पर स्थित है।

कुणाल कामरा को एकनाथ शिंदे पर Joke मारना पड़ा भारी, कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज


नागपुर महानगरपालिका ने कुछ दिन पहले ही फहीम खान (Faheem Khan)  के परिवार को नोटिस भेजा था। इसमें पालिका ने बताया था कि कैसे उसका घर नियमों का उल्लंघन करके बना है। घर बनाने से पहले अथॉरिटी से नक्शा भी पास नहीं कराया गया था। नागपुर के यशोधरा नगर स्थित संजय बाग कॉलोनी में फहीम खान का घर है। बता दें कि फहीम खान (Faheem Khan)   अभी जेल में ही बंद है और इधर प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चलाया है।

किस अफवाह पर 17 मार्च को भड़का था नागपुर में दंगा फहीम खान (Faheem Khan)  को 17 मार्च को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। यह हिंसा विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रदर्शन के दौरान हुई थी, जब मुस्लिम समाज के भी तमाम लोग प्रदर्शन के सामने आए गए थे। दरअसल अफवाह थी कि वीएचपी (VHP)  के प्रदर्शन के दौरान एक कपड़ा जलाया गया है, जिसमें कुरान की आयतें लिखी थीं। इसी अफवाह के चलते भड़के लोगों ने हमला बोला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…