24 घण्टे ऑनलाइन

स्वस्थ मस्तिष्क में ही उत्तम और योग्य विचार उत्पन्न होते हैं: सदर विधायक

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु कार्यालय परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का प्राचीन…

24GhanteOnline
June 21, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु कार्यालय परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का प्राचीन काल से हिस्सा रहा है। सैकड़ो वर्ष पूर्व की यह परंपरा आज लोगों को निरोग बने रहने की सीख दे रही है। आधुनिकता के कारण लोग योग से दूर जा रहे थे। आज के बदलते दौर में लोगों की जीवनशैली प्रभावित हो रही है। इस कारण शरीर कई बीमारियों से पीड़ित हो रहा है। योग के विशेषज्ञों की मानें, तो आज योग को निरोग रहने का मार्ग समझा जा रहा है। नियमित योग करने मात्र से कई असाध्य रोग ठीक हो जा रहे हैं। यही कारण है कि अब पूरी दुनिया में योग की महत्ता को समझा जा रहा है। स्वस्थ मस्तिष्क में ही उत्तम और योग्य विचार उत्पन्न होते हैं। योग प्रशिक्षक आनन्द ने उपस्तिथ सभी नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं नागरिकों को योगाभ्यास कराते हुए कहा कि योग से जुड़ने मात्र से अनुशासित जीवन के साथ-साथ जीवन में संयम रखने की सीख मिलती है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुन्ने प्रधान ने नगर वाशियों से योग करने के लिए अपील करते हुए कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, किसी प्रकार की बीमारी नही होने पाती है। अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग नियमित योग करते रहे। योग का फायदा है कि बढ़ती उम्र में भी लोग असाध्य रोग से दूर रहते हैं। उन्होने कहा कि खुद को स्वस्थ रखने में योग मदद करता है। नियमित रूप से ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करते रहें, साथ ही आसपास के लोगों को योग से जुड़ने की जानकारी भी देते रहें। योगाभ्यास में जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, सभासद दिलीप कन्नौजिया, राज कुमार, अब्दुल अली, महावीर प्रसाद, जय प्रकाश सिन्हा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, किसान मोर्चा के विवेक गोस्वामी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, लिपिक सूरज प्रताप सिंह, सुनील कुमार रावत, सर्वजीत, जितेंद्र अखिलेश पाण्डेय, संजय कुमार, विष्णु कुमार, पंकज त्रिपाठी, प्रमोद, सुरेन्द्र आदि लोग शामिल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें