24 घण्टे ऑनलाइन

7.7 तीव्रता के तेज भूकंप से हिला म्यांमार, गगनचुंबी इमारत ढही

म्यांमार के एक के बाद एक भूकंप (Earthquake) के दो तेज झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 रही। भूकंप…

24GhanteOnline
March 28, 2025
2 min read
7.7 तीव्रता के तेज भूकंप से हिला म्यांमार, गगनचुंबी इमारत ढही

म्यांमार के एक के बाद एक भूकंप (Earthquake) के दो तेज झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 रही।

भूकंप (Earthquake)के तेज झटके की वजह से बैंकॉक और म्यांमार के शहरों में बड़ी-बड़ी इमारतें हिलने लगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते हुए सड़कों पर भाग रहे हैं।


Bangkok earthquake right now #bangkok #earthquake #bkknews #bkk #แผ่นดินไหว #deprem #myanmar

Myanmar'da 7.7 şiddetinde deprem meydana geldi... pic.twitter.com/9TtEGNutfg


— bahisşikayet (@Bahis_sikayetim) March 28, 2025


एवा ब्रिज (Ava Bridge) ढह गया


भूकंप के झटकों की वजह से म्यांमार के मांडलेय में इरावडी नदी पर कथित तौर पर लोकप्रिय एवा ब्रिज (Ava Bridge) ढह गया। कहा जा रहा है कि चीन और ताइवान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

बैंकॉक में बिल्डिंग गिरने की खबर


भूकंप की वजह से बैंकॉक में एक गगनचुंबी इमारत के गिरने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक जो बिल्डिंग निर्माणाधीन थी, जो भूकंप के झटके को सह नहीं पाई। इसी तरह कई और वीडियो भूकंप के बाद के वायरल हो रहे हैं, जिसमें भूकंप के बाद के दहशत को देखा जा रहा है।

Earthquake videos: Building collapses in Bangkok, Ava Bridge falls in  Myanmar as quake causes widespread damage | World News - Hindustan Times

भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप (Earthquake) का एपिसेंटर म्यांमार के साउदर्न कोस्ट के सागाइंग के पास था। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के GFZ भूविज्ञान केंद्र ने कहा कि दोपहर का भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था। इसी वजह से भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है।

Watch: Bangkok high-rise under construction crumbles after strong earthquake  in Myanmar - The Times of India

कहा जा रहा है कि 7.7 की तीव्रता से 2 घंटे पहले भूकंप का एक छोटा सा झटका भी दोनों ही देशों में महसूस किया गया था।

थाईलैंड में होना है बिम्सटेक का आयोजन


6 दिन बाद थाईलैंड में बिम्सटेक का आयोजन होना है। इसके लिए बिम्सटेक के सदस्य थाईलैंड जाएंगे। 3 से लेकर 6 अप्रैल तक थाईलैंड में बिम्सटेक सम्मिट प्रस्तावित है। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जाएंगे।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।