24 घण्टे ऑनलाइन

म्यांमार में फिर कांपी धरती, आया इतनी तीव्रता का भूकंप

पड़ोसी से देश म्यांमार में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप (Earthquake) आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक रविवार की सुबह सेंट्रल म्यांमार के एक छोटे से शहर मीकटिला के पास 5.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया।…

24GhanteOnline
April 13, 2025
2 min read

पड़ोसी से देश म्यांमार में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप (Earthquake) आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक रविवार की सुबह सेंट्रल म्यांमार के एक छोटे से शहर मीकटिला के पास 5.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया। यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब म्यांमार 28 मार्च को देश के मध्य क्षेत्र में आए 7.7 तीव्रता के बड़े भूकंप के बाद राहत कार्यों में लगा हुआ है।

लगभग तीन हफ्ते बाद आया नए भूकंप (Earthquake) का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले और राजधानी नेपीता के बीच था, जहां पिछले महीने आए भूकंप में भारी क्षति हुई थी और लोग हताहत हुए थे। इस भूकंप का असर भारत तक महसूस किया गया और हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

3 हफ्ते में फिर आया भूकंप


28 मार्च एक बार फिर भूकंप (Earthquake) पड़ोसी देश को दहला दिया है, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन के मुताबिक शुक्रवार तक उस भूकंप से मरने वालों की संख्या 3,649 थी, जबकि 5,018 लोग घायल हुए थे।

… तब तक कथा नहीं करूंगा, जानें रामभद्राचार्य महाराज ने क्यों कही ये बड़ी बात


म्यांमार के मौसम विभाग ने कहा कि रविवार का भूकंप मंडालय से 97 किलोमीटर (60 मील) दक्षिण में वुंडविन टाउनशिप के क्षेत्र में 20 किलोमीटर (12 मील) की गहराई पर आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने गहराई 7.7 किलोमीटर (4.8 मील) होने का अनुमान लगाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…