24 घण्टे ऑनलाइन

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

त्वचा से निकलता अतिरिक्त प्राकृतिक ऑइल (Oil) चेहरे को चिपचिपा कर देता है। जिसकी वजह से चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। कुछ लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने पर कई…

24GhanteOnline
May 6, 2026
3 min read

त्वचा से निकलता अतिरिक्त प्राकृतिक ऑइल (Oil) चेहरे को चिपचिपा कर देता है। जिसकी वजह से चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। कुछ लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसा करने पर कई बार उनकी परेशानी तो दूर हो जाती है लेकिन त्वचा शुष्क हो जाती है। इसलिए अगर आप मुंहासे से परेशान हैं तो बाजार के प्रोडक्ट्स से अच्छा है कि आप अपनी त्वचा को घरेलू फेस पाक (Face Pack) अपनाकर ठीक करें। ये न केवल आपको जेब ढीली होने से बचाएगा बल्कि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

दही और बेसन (Face Pack) 


दही और बेसन दोनों ही गुणकारी होते हैं। इन दोनों का मिश्रण त्वचा से निकलने वाले अतिरिक्त ऑइल को नियंत्रित करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच दही लीजिए और उसमें एक चम्मच बेसन मिला लीजिए। अब इसे अच्छे से मिलाइए। इसे चेहरे पर लगाइए और सूखने दें। जैसे ही फेस पैक सूख जाए तो साधारण पानी से चेहरे को धो लीजिए। इससे चेहरा साफ होगा और निखरेगा भी।

दही और ओट्स (Face Pack) 


दही के साथ ओट्स का फेस पैक (Face Pack) भी तैलीय त्वचा में मददगार होता है। इस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच ओट्स मिलाइए। मिश्रण को अच्छे से मिलाइए। अब इसे चेहरे पर तब तक लगाए रहिए जब तक ये सूख न जाए। सूखने के बाद चेहरा पानी से धो लें।

नींबू का रस और जैतून का तेल


नींबू का रस और जैतून के तेल को मिलाकर लगाने से भी तैलीय त्वचा पर निकलने वाले मुंहासों से बचा जा सकता है। नींबू प्राकृतिक क्लीनर का काम करता है। साथ ही त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को खत्म करने में सहायक होता है। वहीं जैतून का तेल त्वचा को पोषण देता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए नींबू के रस में कुछ बूंदे जैतून के तेल की डालिए और चेहरे पर लगाइए। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लीजिए।

बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक (Face Pack) 


बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक (Face Pack) भी मुंहासों से बचाव करेगा। बेसन त्वचा से निकलने वाले तेल को संतुलित करता है। हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भूरपूर होती है जो मुंहासे ठीक करने का काम करती है। वहीं दही त्वचा को पोषण देता है। इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में एक चम्मद दही और आधा चम्मच हल्दी मिला लीजिए। इस पैक को चेहरे पर सूखने तक रहने दीजिए। जैसे ही पैक सूख जाए तो उससे चेहरा धो लीजिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।