24 घण्टे ऑनलाइन

घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, तो मंदिर में जरूर रखें ये चीजें

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता हैं जिसके चलते हर घर में मंदिर (Temple) बनाया ही जाता हैं जहां देवी-देवताओं की तस्वीर रख उनकी पूजा की जाती हैं। देवी-देवताओं का आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन की परेशानियों को…

24GhanteOnline
April 17, 2026
3 min read

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता हैं जिसके चलते हर घर में मंदिर (Temple) बनाया ही जाता हैं जहां देवी-देवताओं की तस्वीर रख उनकी पूजा की जाती हैं। देवी-देवताओं का आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन की परेशानियों को दूर कर उनके लिए सुख-समृद्धि का आगमन करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के मंदिर में देवी-देवताओं के अलावा कुछ चीजें ऐसी भी रखी जाती हैं जो सकारात्मकता लेकर आती हैं। इनसे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

शालिग्राम से धन की समस्या होगी दूर


घर के पूजास्थल (Temple) में शालिग्राम रखना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि रोजाना तुलसी के पत्तों को जल में मिलाकर शालिग्राम को स्नान करवाना चाहिए। इससे भगवान श्रीहरि व धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में आर्थिक परेशानी दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही आय से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

मोरपंख से बुरी नजर रहेगी दूर


मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। ऐसे में इसे पूजा घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे बुरी नजर से बचाव रहने के साथ घर में पॉजीटिविटी फैलती है। साथ ही घर में कीड़े-मकोड़ों व चिपकली की समस्या से छुटकारा मिलता है।

गंगाजल से नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर


मान्यता है कि पूजाघर में छोटे से पीतल या चांदी के पात्र में गंगाजल जरूर रखना चाहिए। साथ ही रोजाना या शुभ अवसरों पर पूजा के बाद इससे पूरे घर पर छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

शंख से मिलेगा शुभफल


शंख भगवान श्रीहरि का अतिप्रिय है। ऐसे में घर के पूजा स्थल में दक्षिणावर्ती शंख रखने में इसे बजाने का विशेष महत्व है। इससे घर के चारों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशहाली बढ़ती है। घर का माहौल शांत व भक्तिमय रहता है। खासतौर पर गुरुवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्‍णु की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।

गौमूत्र और गौघृत से मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद


हिंदू धर्म में गाय को माता के समान माना जाता है। मान्यता है कि इसमें 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। ऐसे में गौमूत्र और गौघृत को पूजा घर जरूर रखना व इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे घर में देवी-देवताओं का वास होने के साथ उनका आर्शीवाद बना रहेगा। ऐसे में जीवन की समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…