24 घण्टे ऑनलाइन

फेस पर लगाएं ये, निखर जाएगी आपकी त्वचा

30 वर्ष की उम्र के बाद त्वचा की खास देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। त्वचा की देखभाल न करने से त्वचा बेजान दिखने लगती है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आते हैं जो खासतौर पर 30 प्लस महिलाओं के लिए तैयार…

24GhanteOnline
September 10, 2025
2 min read

30 वर्ष की उम्र के बाद त्वचा की खास देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। त्वचा की देखभाल न करने से त्वचा बेजान दिखने लगती है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आते हैं जो खासतौर पर 30 प्लस महिलाओं के लिए तैयार किए जाते हैं। लेकिन, अगर हम घरेलू नुस्खों की बात करे तो यह सस्ते तो होते ही है साथ ही इनका कोई साइडइफेक्ट्स नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स (Face Packs) के बारे में बताने जा रहे जिन्हें आप रात में सोने से पहले लगाएंगे तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर निखार और चमक नजर आने लगेगी।

ग्लिसरीन, लेमन और रोज वॉटर


सबसे पहले आप रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर ले। इसके बाद ग्लिसरीन, लेमन और रोज वॉटर का मिश्रण आप चेहरे पर लगा सकते है। चेहरे पर इस मिश्रण को लगाने के बाद आप 10 मिनट तक चेहरे पर हल्की मसाज करे। इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे।

इसके बाद चेहरे को साफ पानी से साफ करे। ऐसा नियमित करने से आपके चेहरे पर अनोखी चमक आ जाएगी। अगर आपकी त्वचा ड्राय है तो आपके लिए यह फेस पैक बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। इस फेस पैक (Face Packs) को आप रोज रात में सोने से पहले लगा सकती हैं।

मलाई और गुलाब जल


आप गुलाब जल के साथ मलाई मिला कर एक पेस्ट तैयार कर ले। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इसके बाद चेहरे को 10 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।

विटाइमिन ई कैप्सूल और गुलाब जल


त्वचा के लिए विटामिन ई बेहद फायदेमंद है। बाजार में विटाइमिन ई युक्त कैप्सूल भी मिलते हैं। इन्हें आप गुलाब जल के साथ मिला कर मिश्रण को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। इसके बाद हलके हाथों से चेहरे पर मसाज करे और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो ले। ऐसा करने से चेहरे की खोई चमक दोबारा आ जाती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।