24 घण्टे ऑनलाइन

पत्नी-साली और 5 वर्षीय बेटी को घर से भगा ले गया सलमान, पति ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण (Conversion) का मामला सामने आया है। अनिल कश्यप ने आरोप लगाया कि सीतापुर निवासी मुस्लिम युवक सलमान शेख ने उनकी पत्नी प्रीति कश्यप, साली सरोज और…

24GhanteOnline
July 19, 2025
2 min read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण (Conversion) का मामला सामने आया है। अनिल कश्यप ने आरोप लगाया कि सीतापुर निवासी मुस्लिम युवक सलमान शेख ने उनकी पत्नी प्रीति कश्यप, साली सरोज और पांच साल की बेटी कनिका को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण (Conversion) के लिए भगाकर ले गया।

अनिल ने बताया कि सरोज नामक एक महिला उनकी पत्नी और बेटी की देखभाल के लिए घर आई थी। ऐसे में सरोज का बॉयफ्रेंड सलमान शेख अक्सर उससे मिलने आता था। इसी दौरान सलमान ने पत्नी और साली का ब्रेनवॉश कर उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए उकसाया और कई तरह के लालच दिए।

पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच


सलमान के झांसे में आकर पत्नी 16.5 लाख रुपये नकद और लाखों के गहने लेकर घर से चली गई। अनिल ने पत्नी, साली और बेटी के साथ किसी अनहोनी की भी आशंका जताई है। फिलहाल अनिल की शिकायत पर मड़ियांव थाने में सलमान शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि अनिल कश्यप नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सलमान शेख ने उनकी पत्नी प्रीति कश्यप, साली सरोज और पांच साल की बेटी कनिका को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए भगाकर ले गया। मामले में जांच की जा रही है। अनिल कश्यप की पत्नी, साली और पांच साल की बेटी के अलावा आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें