24 घण्टे ऑनलाइन

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

गर्मियों में खरबूजा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. साथ ही से लू से बचाने में भी खरबूजा कारगर होता है. अगर आप रोज खरबूजा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार खरबूजे की स्वीट डिश (Muskmelon Kheer) ट्राई कीजिए. खरबूजे…

24GhanteOnline
May 27, 2026
1 min read

गर्मियों में खरबूजा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. साथ ही से लू से बचाने में भी खरबूजा कारगर होता है. अगर आप रोज खरबूजा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार खरबूजे की स्वीट डिश (Muskmelon Kheer) ट्राई कीजिए.

खरबूजे में मौजूद विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही हृदय रोगों और कैंसर से बचाव के लिए भी उपयोगी हैं. यहीं नहीं ये आपके पेट को भी रहात देता है, जिससे पाचन प्रक्रिया मजबूत होती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

Muskmelon Kheer सामग्री


खरबूजा- आधा किलो
चावल- आधा किलो
कंडेंस्ड मिल्क- आधा किलो
चीनी- 3 चम्मच
दूध- 1.5 लीटर
काजू, बादाम, केसर

Muskmelon kheer बनाने की रेसिपी


>> सबसे पहले एक पैन मे दूध को उबाल कर थोड़ा गाढ़ा कर लें.
>> अब उसमें चावल डालकर और ज्यादा उबालें. (दूध भले ही गाढ़ा हो जाए, लेकिन सूखना नहीं चाहिए).
>> चावल पकने के बाद उसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल दें और 5 मिनट तक पकने दें.
>> अब इसमें खरबूजे का गूदा डालकर 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
>> अब ऊपर से केसर, बादाम डालकर ठंडा-ठंडा परोसे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।