24 घण्टे ऑनलाइन

'कातिल' मुस्कान का केस नहीं लड़ेंगे माता-पिता, कोर्ट से लगाई ये गुहार

मेरठ के सौरभ हत्याकांड (Saurabh Murder Case) ने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया। जिसमें पूर्व नेवी ऑफिसर की पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ल के साथ मिलकर पति की हत्या में दरिंदगी सारी हदों…

24GhanteOnline
March 23, 2025
3 min read

मेरठ के सौरभ हत्याकांड (Saurabh Murder Case) ने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया। जिसमें पूर्व नेवी ऑफिसर की पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ल के साथ मिलकर पति की हत्या में दरिंदगी सारी हदों को पार कर दिया। अब दोनों जेल में बंद हैं और नशे के लिए तड़पते रहे हैं। इस बीच खबर सामने आ रही है कि मुस्कान के परिवार ने उसका केस लड़ने से इंकार कर दिया है।

दरअसल, सौरभ हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुस्कान (Muskan Rastogi) और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद बुधवार को दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन, चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद मुस्कान का ड्रामा जारी है। बताया जा रहा है कि जेल में भी वे नशे के लिए तड़पते रहे। वे खाना भी नहीं खा रहे हैं। वहीं जेल प्रशासन ने उनके नशे की लत छुड़वाने के लिए दवाइयों और काउंसलिंग का सहारा ले रहा है।

सीनियर जेल सुपरिंटेंडेंट वीरेश राज शर्मा के अनुसार, उन्हें अलग-अलग बैरक में रखा गया है। मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नंबर 12) में रखा गया है, वहीं साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नंबर 18) में बंद है। जेल में आने के बाद दोनों ने एक ही बैरक में रखे जाने की मांग की थी। सीनियर जेल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि मुस्कान का परिवार केस लड़ने को तैयार नहीं है, ऐसे में सरकारी वकील के लिए कोर्ट को पत्र लिखा गया है।

वीरेश राज शर्मा ने कहा कि उनकी कोशिश है कि बाकी कैदी उनसे दूर रहें और बार-बार उनके केस के बारे में न पूछें। उन्होंने कहा कि मुस्कान ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने मुस्कान बुलाया तो उसने कहा कि घर वाले उससे नाराज हैं। वे केस नहीं लड़ेंगे। ऐसे में उसे सरकारी वकील दिलाया जाए। इसको लेकर एक पत्र कोर्ट को भेजा जा रहा है। कैदी का अधिकार है कि उसे वकील मिले और इसके लिए कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में अधिकारी थे। पिछले दो साल से वह लंदन में थे। लंदन से वापस आने के बाद उन्हें मुस्कान और साहिल के बीच अवैध संबन्धों के बारे में पता चल गया था। इसके बाद मुस्कान और साहिल ने मिलकर उनकी हत्या का प्लान बनाया। दोनों ने सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े ड्रम में छिपा दिए। इसके बाद आरोपी शिमला घूमने चले गए थे। लगभग 13 दिन बाद पता चला कि ड्रम में सौरभ की लाश है। इसके बाद मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया गया है। सौरभ राजपूत की हत्या के बारे में पता चलने के बाद मुस्कान के माता-पिता ने अपनी बेटी को ही गलत बताया था। उनके कहना था कि सौरभ एक अच्छा पति था और मुस्कान को अंधा प्यार करता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें