24 घण्टे ऑनलाइन

पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, मशरूम उत्पादन यूनिट पर मिलेगी ₹80 हजार तक की सब्सिडी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती में विविधता लाने के उद्देश्य से बागवानी क्षेत्र को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बड़ी राहत…

24GhanteOnline
July 4, 2026
2 min read

चंडीगढ़: पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती में विविधता लाने के उद्देश्य से बागवानी क्षेत्र को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बड़ी राहत देने वाली योजना लागू की है। बागवानी विभाग की स्टेट प्लान स्कीम के तहत मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने पर किसानों को 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि किसान लगभग 2 लाख रुपये की लागत से एक छोटी मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित कर सकते हैं। इस पर सरकार कुल लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 80 हजार रुपये तक अनुदान प्रदान करेगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ लाभदायक बागवानी गतिविधियों से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे कम जमीन और बहुत कम पानी में सफलतापूर्वक किया जा सकता है। बढ़ती बाजार मांग और अपेक्षाकृत कम उत्पादन लागत के कारण यह खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय का अच्छा स्रोत बन सकती है।

मंत्री के अनुसार, एक छोटी मशरूम उत्पादन इकाई के लिए लगभग 1,800 वर्ग फुट क्षेत्र की आवश्यकता होती है। इसलिए छोटे और सीमांत किसान भी इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और कृषि आधारित उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। बागवानी क्षेत्र के विस्तार के साथ किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान अपने नजदीकी जिला बागवानी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। विभाग किसानों को मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी सलाह, प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध करा रहा है, ताकि वे वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक मुनाफा कमा सकें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…