चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या, लाश के पास मिला ये सामान
लखीसराय। बिहार के लखीसराय में बदमाशों ने चलती ट्रेन (Train) में युवक की गोली मारकर हत्या (Murder) कर सनसनी फैला दी। आरोपी युवक की हत्या कर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद ट्रेन के कोच में कोहराम मच गया।…
लखीसराय। बिहार के लखीसराय में बदमाशों ने चलती ट्रेन (Train) में युवक की गोली मारकर हत्या (Murder) कर सनसनी फैला दी। आरोपी युवक की हत्या कर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद ट्रेन के कोच में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही ट्रेन को रोका गया और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान युवक के पास से जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ट्रेन (Train) के कोच में युवक की हत्या से लोग दहशत में आ गए। बदमाशों ने युवक के सिर पर गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोच में गोली की आवाज से लोग सन्न रह गए। इधर, बेलगाम बदमाशों ने चलती ट्रेन में युवक की हत्या की और कूद कर फरार हो गए। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के अनुसार, लखीसराय जिले के किऊल- भागलपुर रेलखंड के किऊल आउटर सिग्नल के पास हावड़ा- गया एक्सप्रेस ट्रेन (Howrah- Gaya Express Train) में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किऊल स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुली, उसी दौरान आउटर सिग्नल के पास चलती ट्रेन में अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मार दी और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। गोली लगने से युवक की ट्रेन में ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रेन के कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई। अचानक घटी इस घटना के कारण सभी यात्री सन्न रह गए।
इजरायल में आतंकी हमला! हमलावर ने 4 लोगों को मारा चाकू, पुलिस की गोलीबारी में ढेर
घटना के बाद ट्रेन के रूकने पर लोगों की भीड इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान लखीसराय प्रखंड के महिसोना गांव के निवासी धर्मेंद्र कुमार साहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही किऊल रेल डीएसपी सहित बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जांच की जा रही है। किऊल रेल डीएसपी ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया जमीन विवाद सामने आ रही है। मृतक के पास से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
