24 घण्टे ऑनलाइन

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, KKR को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2025 में आखिरकार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत मिल ही गई। लगातार दो मैच हारने के बाद मुंबई ने जबरदस्त पलटवार किया और उसने अपने घर पर केकेआर को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई (Mumbai Indians) की जीत की स्क्रिप्ट…

24GhanteOnline
March 31, 2025
2 min read

IPL 2025 में आखिरकार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत मिल ही गई। लगातार दो मैच हारने के बाद मुंबई ने जबरदस्त पलटवार किया और उसने अपने घर पर केकेआर को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई (Mumbai Indians) की जीत की स्क्रिप्ट उसके गेंदबाजों ने लिखी। खासतौर पर अपना डेब्यू मैच खेल रहे अश्विनी कुमार ने, जिन्होंने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने भी कमाल गेंदबाजी कर कोलकाता को सिर्फ 16.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर किया। इसके बाद छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 12.5 ओवर में मुंबई ने मैदान मार लिया। रिकल्टन ने 41 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए।

कोलकाता की हार उसके बल्लेबाजों ने तय की। कोलकाता की टीम की बुरी हालत का अंदाजा इस बात से लगाइए कि उसके टॉप स्कोर 26 रन रहा जो कि अंगकृष रघुवंशी के बल्ले से निकले। सुनील नरेन खाता नहीं खोल सके। डिकॉक 1 ही रन बना पाए। वेंकटेश अय्यर ने 3 ही रन बनाए। रिंकू सिंह सेट हुए लिए लेकिन 17 रन के स्कोर पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। मनीष पांडे इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आए और 19 रन बनाकर आउट हो गए। रसेल पांच रन बनाकर आउट हुए। अंत में रमनदीप सिंह ने 12 गेंदों में 22 रन बनाकर केकेआर को 100 पार पहुंचाया।

अंक तालिका में फिसड्डी हो गई KKR


इस हार के साथ ही कोलकाता की टीम अंक तालिका में फिसड्डी हो गई। ये टीम तीन में से एक ही मैच जीती है, दो में उसे हार मिली है और अब वो अंक तालिका में 10वें नंबर लुढ़क गई है। मुंबई इंडियंस ने पहली जीत के साथ ही छठा स्थान हासिल किया है। इस टीम ने भी तीन में से एक ही मैच जीता लेकिन मुंबई का नेट रनरेट +0.309 है।

मुंबई (Mumbai Indians) ने बनाया रिकॉर्ड


कोलकाता को हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। मुंबई की टीम किसी एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है। मुंबई ने वानखेड़े में कोलकाता को 10 मैचों में हराया है। यही नहीं मुंबई ने केकेआर को ही सबसे ज्यादा 24 बार हराया है, ये भी आईपीएल का एक रिकॉर्ड है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।