24 घण्टे ऑनलाइन

कुख्यात बदमाश शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर, मुख्तार अंसारी गैंग का था शार्प शूटर

मुख्तार अंसारी गैंग और संजीव जीवा गैंग के लिए काम करने वाले शार्प शूटर शाहरुख पठान ( Shahrukh Pathan) को मेरठ एसटीएफ ने मार गिराया है। रविवार की देर रात मुजफ्फरनगर जिले में छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास…

24GhanteOnline
July 14, 2025
2 min read

मुख्तार अंसारी गैंग और संजीव जीवा गैंग के लिए काम करने वाले शार्प शूटर शाहरुख पठान ( Shahrukh Pathan) को मेरठ एसटीएफ ने मार गिराया है। रविवार की देर रात मुजफ्फरनगर जिले में छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान शाहरुख ( Shahrukh Pathan) की एसटीएफ की गोली लगने से मौत हो गयी। शूटर पर एक दर्जन से ज़्यादा मामले दर्ज थे और 50 हजार का इनाम रखा गया था।

जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ की टीम और पुलिस काफी समय मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी शाहरुख पठान ( Shahrukh Pathan) की तलाश थी। वह हर किसी न किसी तरह से पुलिस से बचकर निकल जाता था। रविवार को एसटीएफ टीम को शाहरुख की लोकेशन मिली और उसे पकड़ने के लिए घेरा बंदी की गई। इस दौरान बदमाशों ने एसटीएफ टीम पर फायरिग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख मारा गया।

पुलिस को शूटर के पास से एक ब्रेजा कार, एक पिस्टल व दो रिवाल्वर व कई जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने शाहरुख पठान के पास से एक 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी बरामद की है।

शाहरुख पठान ( Shahrukh Pathan) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश शाहरुख पठान के खिलाफ लूट और हत्या के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह 6 माह पूर्व जमानत पर बाहर आया था। जिसके बाद हत्या के मुकदमों के गवाही देने वालों को धमकाने और जान से मारने के प्रयास में केस दर्ज किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।