24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं मुगलई स्टाइल में चिकन कोरमा

नॉनवेज (non veg) को पसंद करने वाले लोग अपने भोजन में हमेशा चिकन (Chicken) को शामिल करना पसंद करते हैं। चिकन कई तरीकों से बनाया जाता हैं जो अपने अलग-अलग स्वाद से आपके भोजन को स्पेशल बनाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मुगलई…

24GhanteOnline
February 19, 2026
2 min read

नॉनवेज (non veg) को पसंद करने वाले लोग अपने भोजन में हमेशा चिकन (Chicken) को शामिल करना पसंद करते हैं। चिकन कई तरीकों से बनाया जाता हैं जो अपने अलग-अलग स्वाद से आपके भोजन को स्पेशल बनाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मुगलई स्टाइल में चिकन कोरमा (Chicken Korma) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो भोजन में बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा।

आवश्यक सामग्री


- 1/2 किलो चिकन

- 1 कप तेल

- 2-3 बड़ी चम्मच घी

- 8-10 इलाइची

- 6-7 लौंग

- 2 टेबल स्पून लहसुन

- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर

- 1 टेबल स्पून मिर्च

- स्वादानुसार नमक

- 1 टी स्पून अदरक पेस्ट

- 1 कप दही

- 2 स्लाइसड प्याज (फ्राइड, दही के साथ पीसी हुई)

- 1 टी स्पून गरम मसाला

- केसर (3 छोटे चम्मच पानी के साथ मिला हुआ)

- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया

बनाने की वि​धि


एक पैन में घी गर्म करें। अब इसमें इलाइची, लौंग, लहसुन डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें। इसके बाद इसमें चिकन डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें।

एक बार जब यह ब्राउन हो जाएं तो इसमें धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें अदरक का पेस्ट, दही और फ्राइड प्याज का मिश्रण डालें। इसे एक मिनट तक पकने दें। इसके बाद गरम मसाला और केसर डालें। अगर आपको ग्रेवी गाढ़ी लगे तो इसे ढकने से पहले थोड़ा पानी डालें।

मसाला चिकन के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा। इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहे। तैयार है आपका चिकन कोरमा। अब हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।