24 घण्टे ऑनलाइन

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni ) को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रांची के हरमू इलाके में स्थित उनके आवास के लिए आवंटित जमीन के कथित कमर्शियल इस्तेमाल…

24GhanteOnline
February 28, 2026
2 min read

झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni ) को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रांची के हरमू इलाके में स्थित उनके आवास के लिए आवंटित जमीन के कथित कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर भेजा गया है। बोर्ड का कहना है कि यह प्लॉट केवल रहने के उद्देश्य से आवंटित किया गया था, लेकिन यहां नियमों के खिलाफ बिजनेस एक्टिविटी चल रही हैं।

नोटिस में साफ उल्लेख है कि धोनी (MS Dhoni ) को 15 दिनों के अंदर अपना पक्ष रखना होगा। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो बोर्ड प्लॉट एच-(10)ए के आवंटन को रद्द करने की सिफारिश कर सकता है। यह प्लॉट 2009 में झारखंड सरकार की सिफारिश पर धोनी को आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था। बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कई बाकी लोगों को भी इसी तरह के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

ये पूरा विवाद


विवाद का बड़ा कारण हरमू स्थित उस संपत्ति पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर (नीबर्ग पल्स डायग्नोस्टिक्स) का संचालन बताया जा रहा है। यह जगह क्रिकेट फैंस के लिए खास है, क्योंकि धोनी (MS Dhoni ) का पुराना घर यहां था। यह घर क्रिकेट फैंस के लिए किसी सेल्फी पॉइंट से कम नहीं है। घर की दीवार पर उनका नाम ‘धोनी’, जर्सी नंबर 7 और उनके हेलीकॉप्टर शॉट, विकेटकीपिंग एक्शन को दर्शाया गया है। हालांकि, धोनी अब अपने परिवार के साथ रांची के सिमलिया रिंग रोड पर स्थित अपने विशाल फार्महाउस में रहते हैं। हरमू वाली संपत्ति अब उनके पुराने निवास के रूप में जानी जाती है।

यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है, जहां नोटिस की कॉपी वायरल हो रही है। धोनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वह जल्द ही आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। जहां वह कई सालों से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। 44 साल के धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन भी हो सकता है। भले ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास ले लिया था, लेकिन वह लगातार आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…