24 घण्टे ऑनलाइन

क्रिकेट से श्रद्धांजलि नहीं, उनके साथ..., भारत- PAK मैच पर बोले सांसद जियाउर्रहमान बर्क

संभल। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ( Ziaur Rahman Barq) ने कहा कि क्रिकेट मैच से श्रद्धांजलि नहीं, उनके साथ मैच नहीं होना चाहिए था, बल्कि उनका जवाब देना था।…

24GhanteOnline
September 14, 2025
2 min read

संभल। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ( Ziaur Rahman Barq) ने कहा कि क्रिकेट मैच से श्रद्धांजलि नहीं, उनके साथ मैच नहीं होना चाहिए था, बल्कि उनका जवाब देना था। उन्होंने कहा कि पहले हमने इसके खिलाफत मैच नहीं होना चाहिए था, जहां हमारे रिश्ते उसे अच्छे नहीं हैं। इस तरह से श्रद्धांजलि देना गलत है और इस तरह की राजनीति गलत है।

उन्होंने ( Ziaur Rahman Barq) कहा कि विश्वासघात नहीं करना चाहिए और मैच के नाम पर राजनीति नहीं करना चाहिए। एक तरफ पानी बंद करते हो, एक तरफ जिन परिवार के उनके बच्चे यहां थे, पाकिस्तान में थे, उनलोगों को बिछड़ने का काम किया। पाकिस्तान की महिलाएं यहां और यहां की महिलाएं पाकिस्तान में थी।

उन्होंने साफ कहा कि इस प्रकार से राजनीति नहीं होनी चाहिए जो भी आप फैसला लें, उसपर मजबूती से रहें इस तरह का मैच कतई गलत था।

संभल में एटीएस की स्थापना पर सांसद ने कहा कि एटीएस की जरूरत नहीं, बल्कि यहां पर कारोबार संभल शांति की ओर है संभल बेहतर है संभल में विकास हो रहा है, लेकिन एटीएस की जगह पर बल्कि यहां पर यूनिवर्सिटी की स्थापना होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि संभल में विकास की आवश्यकता है। संभल में जो हुआ, लेकिन अब ऐसा नहीं होना चाहिए । संभल में एक अच्छी शिक्षा की स्थापना हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें