24 घण्टे ऑनलाइन

'दीदी' को लगा एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे पार्टी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। सुष्मिता…

24GhanteOnline
June 10, 2026
1 min read

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे पार्टी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। सुष्मिता देव वर्ष 2021 में कांग्रेस का दामन छोड़कर टीएमसी में शामिल हुई थीं। ममता बनर्जी की पार्टी में आने से पहले वे लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़ी रहीं, जहां उन्होंने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेताओं का यह असंतोष संगठन पर ममता बनर्जी की पकड़ कमजोर होने का संकेत दे रहा है। सुष्मिता देव (Sushmita Dev) से पहले टीएमसी के एक और कद्दावर नेता सुखेंदु शेखर रॉय भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं।

सांसदों द्वारा एक के बाद एक पार्टी से अलग राह चुनने और बागी नेता रिताब्रता बनर्जी के समर्थन में पहले ही 61 विधायकों के उतर आने के कारण तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।