24 घण्टे ऑनलाइन

बस पर अचानक गिरा पहाड़ का मलबा, 15 यात्रियों की मौत; रेसक्यू ऑपरेशन जारी

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे (Mountain Debris) की चपेट में आ गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख…

24GhanteOnline
October 7, 2025
2 min read

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे (Mountain Debris) की चपेट में आ गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं के भल्लू पुल के पास से मंगलवार रात एक बस गुजर रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। तभी अचानक पहाड़ी दरकने से बस के ऊपर भरभराकर मलबा (Mountain Debris) गिर पड़ा। यह देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर JCB बुलवाई और बस के ऊपर से मलबे (Mountain Debris) को हटवाया। इसके बाद घायलों को बस से निकालकर एबुलेंस की मदद से घुमारवीं झंडूता अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद छह यात्रियों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बाकी आठ यात्रियों ने अस्तपाल में दम तोड़ दिया। वहीं तीन यात्री बस से सुरक्षित निकाले गए हैं। वहीं अन्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

CM ने बस हादसे पर दुख जताया


वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।