24 घण्टे ऑनलाइन

जनवरी में आएगा Motorola का प्रीमियम फोन, लॉन्च डेट हो गई कंफर्म

जनवरी 2026 में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अगले महीने कौन-कौन से नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं? Motorola कंपनी का नया और प्रीमियम मॉडल Signature…

24GhanteOnline
December 31, 2025
2 min read
जनवरी में आएगा Motorola का प्रीमियम फोन, लॉन्च डेट हो गई कंफर्म

जनवरी 2026 में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अगले महीने कौन-कौन से नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं? Motorola कंपनी का नया और प्रीमियम मॉडल Signature जल्द ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाला है, कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की न केवल लॉन्च डेट बल्कि डिजाइन को भी टीज करना शुरू कर दिया है. इस Motorola स्मार्टफोन के लिए Flipkart पर अलग से माइक्रोसाइट तैयार की गई है, इससे एक बात तो साफ है कि लॉन्च के बाद ये फोन कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Motorola Signature Launch Date in India (कंफर्म)


Motorola कंपनी का ये मॉडल 7 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. ये फोन बेहतरीन फोटोग्राफी के साथ आएगा, डिजाइन की बात करें तो इस हैंडसेट को सिग्नेचर फैब्रिक फिनिश रियर पैनल और पतले बैजेल्स के साथ उतारा जाएगा. Motorola ने इस बात का संकेत दिया है कि फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस के साथ-साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सहित एडवांस्ड कैमरा हार्डवेयर भी इस फोन में मिलेगा.

Motorola सिग्नेचर में सेल्फी के लिए फ्रंट में कैमरा सेंसर को होल-पंच स्लॉट में जगह मिलेगी. फोन के राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन तो वहीं लेफ्ट साइड में कैमरा कंट्रोल बटन हो सकता है या AI एक्सेस या दूसरे फंक्शन के लिए कस्टमाइज़ेबल शॉर्टकट की के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

Motorola Signature Specifications (संभावित)


Motorola Signature को पहले गीकबेंच पर स्पॉट किया जा चुका. इस हैंडसेट ने सिंगल कोर टेस्ट में 2854 प्वाइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 9411 प्वाइंट्स स्कोर किए है. लिस्टिंग से इस बात का चला है कि इस फोन में बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए Adreno 829 जीपीयू, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है. इसके अलावा ये फोन 16 जीबी रैम और आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 सपोर्ट के साथ आ सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…