24 घण्टे ऑनलाइन

इस फोन में है 50MP सेल्फी कैमरा, सेल शुरू होते ही मिल रही 1500 रुपए की छूट!

मिड रेंज में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 की सेल आप लोगों के लिए आज (23 दिसंबर) से शुरू हो गई है. अहम खासियतों की बात करें तो इस मोटोरोला फोन में एआई फीचर्स, स्नैपड्रैगन…

24GhanteOnline
December 23, 2025
3 min read

मिड रेंज में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 की सेल आप लोगों के लिए आज (23 दिसंबर) से शुरू हो गई है. अहम खासियतों की बात करें तो इस मोटोरोला फोन में एआई फीचर्स, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. इस फोन को कंपनी की तरफ से तीन Android अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. आइए जानते हैं कि इस हैंडसेट के लिे आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और ये फोन कौन-कौन से खास फीचर्स से लैस है?

Motorola Edge 70 Price in India


इस मोटोरोला स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है. इस फोन के साथ कंपनी की तरफ से इंटरोडक्टरी ऑफर मिल रहा है, इस ऑफर के तहत कंपनी की आधिकारिक साइट से फोन खरीदने पर आप बैंक कार्ड डिस्काउंट के जरिए 1000 रुपए की बचत कर पाएंगे. एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1000 रुपए, एचडीएफसी और आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

Motorola Edge 70 Alternatives


25 से 30 हजार रुपए के रेंज में मोटोरोला कंपनी का ये फोन Nothing Phone (3a), realme 14 Pro+ 5G, vivo T4 Pro 5G और OPPO Reno13 5G जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.

Motorola Edge 70 Specifications


ऑपरेटिंग सिस्टम: मोटोरोला कंपनी का ये फोन Android 16 और आधारित Hello UI स्किन पर काम करता है.

डिस्प्ले: इस हैंडसेट में 6.7 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. ये फोन 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ जैसी खूबियां भी हैं, इसके अलावा स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल हुआ है.

चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मोटोरोला के इस लेटेस्ट फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है.

एआई फीचर्स: इस मिड रेंज फोन में कई AI टूल्स का भी सपोर्ट मिलता है जैसे कि ये फोन कैच मी अप 2.0, नेक्स्ट मूव, रिमेम्बर दिस + रिकॉल, पे अटेंशन 2.0, AI वीडियो एनहांसमेंट, AI फोटो एनहांसमेंट और AI एक्शन शॉट जैसे फीचर्स से लैस है.

कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्ल अल्ट्रा वाइड कैमरा और थ्री इन वन लाइट सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है.

बैटरी: 68 वॉट वायर्ड और 15 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ इस फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…