24 घण्टे ऑनलाइन

नेक्स्ट वीक मोबाइल धमाल! भारत में लॉन्च होंगे ये 2 नए स्मार्टफोन्स

नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप लोगों के लिए अगले हफ्ते दो नए स्मार्टफोन्स Nothing Phone 3a Lite और Moto G57 Power को लॉन्च किया जाेगा. ये दोनों ही फोन लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए…

24GhanteOnline
November 23, 2025
2 min read

नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप लोगों के लिए अगले हफ्ते दो नए स्मार्टफोन्स Nothing Phone 3a Lite और Moto G57 Power को लॉन्च किया जाेगा. ये दोनों ही फोन लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. मोटोरोला और नथिंग ब्रैंड के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को किस दिन लॉन्च किया जाएगाऔर ये दोनों ही फोन कौन-कौन से फीचर्स से लैस होंगे? आइए जानते हैं.

Nothing Phone 3a Lite Launch Date in India


इस नथिंग फोन को अगले हफ्ते 27 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा. Flipkart पर इस फोन के लिए अलग से माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे पता चला है कि इस फोन के फ्रंट और बैक में हाई ग्रेड टेंम्पर्ड ग्लास, ट्रिपल कैमरा सिस्टम (50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में मैक्रो और अल्ट्रा वाइड कैमरा), डुअल सिम, डुअल 5जी और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग के इस अपकमिंग फोन की कीमत 24 हजार से 28 हजार तक हो सकती है.

Moto G57 Power Launch Date in India


मोटोरोला का ये अपकमिंग फोन अगले हफ्ते 24 नवंबर को ग्राहकों के लिए लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट के जरिए इस फोन के लिए कुछ खास फीचर्स कंफर्म हो गए हैं जैसे कि ये फोन स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 4 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल सोनी LYTIA600 कैमरा सेंसर, 7000 एमएएच बैटरी, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई, स्मार्ट वॉटर टच से लैस होगा.

इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, रैम बूस्ट के जरिए 24 जीबी तक रैम सपोर्ट, तीन कलर ऑप्शन्स, लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 आउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम, एंड्रॉयड 17 में अपग्रेड, तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और थ्री फिंगर स्क्रीनशॉट जैसे खास फीचर्स मिलेंगे. इस फोन की ऑफिशियल कीमत की तो जानकारी लॉन्च वाले दिन ही पता चलेगी लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ये फोन 30 हजार से कम कीमत में उतारा जा सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।