12,999 रुपये में 50MP सोनी कैमरे वाला फोन, भारत में हुआ लॉन्च
यदि आप सस्ते में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक धमाकेदार फोन मार्केट में आ गया है. मोटोरोला ने अपने नए बजट फोन Moto G57 Power 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को 7000mAh बैटरी और 50MP सोनी कैमरे के…
यदि आप सस्ते में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक धमाकेदार फोन मार्केट में आ गया है. मोटोरोला ने अपने नए बजट फोन Moto G57 Power 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को 7000mAh बैटरी और 50MP सोनी कैमरे के साथ पेश किया गया है. फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 6.72 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है. फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है. चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में…
Moto G57 Power की कीमत
Moto G57 Power 5G को सिंगल स्टोरेज- 8GB + 128GB स्टोरेज में आता है. इसकी कीमत 14,999 रखी गई है। हालांकि, एक इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, फोन को 12,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर खरीदा जा सकता है. जिसमें बैंक ऑफर और स्पेशल लॉन्च डिस्काउंट शामिल है.
Moto G57 Power 5G: स्पेसिफिकेशन
Moto G57 Power में 6.72 इंच की फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 20:09 आस्पेक्ट रेश्यो, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और स्मार्ट वॉटर टच 2.0 का सपोर्ट है. फोन Android 16 पर चलता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है. फोन में ऑक्टा-कोर 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेनरेशन 4 चिपसेट मिलता है. इसके अलावा फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है. रैम को 24GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है. फोन में IP64 की रेटिंग भी मिलती है.
Moto G57 Power 5G: कैमरा और बैटरी
कैमरे सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP रियर कैमरा (1/1.95 इंच Sony LYT-600 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, LED फ्लैश) 8MP 118 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2 अपर्चर) मिलता है. इसके साथ 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है. वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा (f/2.2 अपर्चर के साथ) मिलता है. यह भी 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, डुअल माइक्रोफोन और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिलता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
