24 घण्टे ऑनलाइन

32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Moto G Power स्मार्टफोन, जानें कीमत

मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G Power (2026) को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है. यह फोन Moto G Power (2025) का सक्सेसर है, जिसमें कुछ छोटे लेकिन जरूरी अपग्रेड देखने को मिलते हैं. कंपनी ने इसे पहले की तरह…

24GhanteOnline
December 17, 2025
2 min read

मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G Power (2026) को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है. यह फोन Moto G Power (2025) का सक्सेसर है, जिसमें कुछ छोटे लेकिन जरूरी अपग्रेड देखने को मिलते हैं. कंपनी ने इसे पहले की तरह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ पेश किया है. फोन में 120Hz डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 5200mAh बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Moto G Power (2026): कीमत


Moto G Power (2026) की कीमत US में $299.99 (करीबन 27,100 रुपये) रखी गई है. वहीं Canada में इसकी कीमत CAD 449.99 (लगभग 29,550 रुपये) है. यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन 8 January से Evening Blue और Pure Cashmere कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Moto G Power (2026): स्पेसिफिकेशन


स्मार्टफोन में 6.8 inch का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. स्क्रीन हाई ब्राइटनेस मोड के साथ आती है, जो 1,000 निट्स तक की ब्राइटनेस दे सकती है. डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है. ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं.

Moto G Power (2026): चिपसेट और स्टोरेज


Moto G Power (2026) में MediaTek Dimensity 6300 octa-core प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है. फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर आउट ऑफ द बॉक्स चलता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है.

Moto G Power (2026): कैमरा और बैटरी


इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP का ultra-wide लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. Moto G Power (2026) में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W wired और 15W wireless charging को सपोर्ट करती है, साथ ही इसमें 3.5mm जैक, NFC और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…