ये है 16 जीबी रैम वाला सबसे सस्ता फोन, बैटरी भी है 6000mAh
क्या आप भी 16GB RAM वाला नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां तो क्या आप जानते हैं कि 16 जीबी रैम वाला सबसे सस्ता मोबाइल फोन आपको कितने रुपए का मिलेगा? हम आज आपको न केवल फोन का नाम बल्कि पोन की कीमत और फोन…

क्या आप भी 16GB RAM वाला नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां तो क्या आप जानते हैं कि 16 जीबी रैम वाला सबसे सस्ता मोबाइल फोन आपको कितने रुपए का मिलेगा? हम आज आपको न केवल फोन का नाम बल्कि पोन की कीमत और फोन में मिलने वाली खूबियों के बारे भी जानकारी देंगे जिससे कि आपको नया फोन चुनते वक्त सही फोन चुनने में मदद मिले. सबसे सस्ते 16 जीबी रैम वाले फोन का नाम है Moto Edge 60 Pro, चलिए जानते हैं कि ये फोन किस कीमत में उपलब्ध है और इस फोन की टक्कर कौन-कौन से मॉडल्स से होती है?
Moto Edge 60 Pro Price in India
इस मोटोरोला स्मार्टफोन के 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37 हजार 999 रुपए है. इस फोन को आप डैजलिंग ब्लू, पेंटोन शेडो, स्पार्कलिंग ग्रेप और Pantone Walnut रंग में खरीदा जा सकता है. ये फोन 6334 रुपए प्रतिमाह की शुरुआती नौ कॉस्ट ईएमआई की सुविधा के साथ उपलब्ध है.
Moto Edge 60 Pro Alternatives
इस मोटोरोला स्मार्टफोन की टक्कर Nothing Phone (3a) Pro, iQOO Neo 10, OnePlus Nord 5, Realme 15 Pro और Samsung Galaxy A56 जैसे मॉडल्स से होती है.
Moto Edge 60 Pro Specifications
डिस्प्ले: इस मोटोरोला मोबाइल फोन में 6.7 इंच सुपर एचडी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करती है. ये फोन आप लोगों को 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा, स्कीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल हुआ है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर दिया गया है.
बैटरी: 90 वॉट वायर्ड और 15 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.
कैमरा: 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आने वाले इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा सेंसर और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
